{"_id":"69f4da6b7604af71a409174c","slug":"after-the-rain-the-weather-changed-its-attitude-bringing-relief-from-the-heat-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1023-155480-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: बारिश के बाद मौसम ने बदले तेवर, गर्मी से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: बारिश के बाद मौसम ने बदले तेवर, गर्मी से मिली राहत
विज्ञापन
शुक्रवार को आसमान में छाई रही बदली, जिससे लोगों को गर्मी से मिली राहत। संवाद
अंबेडकरनगर। बारिश के बाद मौसम में परिवर्तन से से लोगों को बड़ी राहत मिली है। बृहस्पतिवार रात एक बजे बूंदाबांदी हुई तो शुक्रवार सुबह बादल छाए रहे। हालांकि दोपहर के समय तेज धूप निकली लेकिन तापमान सामान्य होने के कारण गर्मी ने बहुत अधिक परेशान नहीं किया।
शुक्रवार को सुबह से ही आसमान में हल्के बादल रहे, और हवा चलने से गर्मी का अहसास लोगों को नहीं हुआ। सुबह के समय पार्कों और सड़कों पर टहलने निकलने वाले लोगों ने भी ठंडी हवा का आनंद लिया। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 22 डिग्री व अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, मौसम में यह बदलाव स्थानीय स्तर पर बने बादलों के कारण हुआ है।
आने वाले दिनों में भी मौसम के इसी तरह सुहावना बने रहने की संभावना जताई जा रही है। कृषि विज्ञान केंद्र पांंती के अध्यक्ष व वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. रामजीत ने बताया कि यह मौसम काफी बेहतर है। बारिश से खेतों में नमी आ गई है, जिससे किसानों को सिचाई भी नहीं करनी पडे़गी। वहीं अब मौसम फल और सब्जी की फसल के लिए बेहतर है।