फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   After playing hide and seek with the clouds, the sun came out and brought relief

Ambedkar Nagar News: बादलों से आंखमिचौली के बाद खिली धूप, मिली राहत

Mon, 13 Jan 2025 10:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Mon, 13 Jan 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
After playing hide and seek with the clouds, the sun came out and brought relief
अंबेडकरनगर। जिले में सोमवार की शुरूआत आसमान में छाई धुंध के साथ हुई। इस दौरान चलने वाली पछुआ हवाओं ने गलन भरी ठंड का अहसास कराया। इसके बाद शुरू हुई बादलों से आंखमिचौली के बाद दोपहर बाद खिली धूप ने लोगों को ठंड से राहत पहुंचाई। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने अगले 24 घंटे में मौसम में कोई खास बदलाव न होने की बात कही है।
विज्ञापन

बताया कि सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 19 व न्यूनतम तापमान 08 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इस दौरान दिन भर उत्तरी-पछुआ हवा 2.2 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलती रही। आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने व औसत तापमान सामान्य के आसपास रहने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन

मौसम के बदलते मिजाज के कारण सोमवार को सुबह से करीब 11 बजे तक आसमान में धुंध छाई रही। इसके बाद बादलों की ओट स निकली धूप ने धुंध को साफ कर लोगों को ठंड से काफी हद तक राहत पहुंचाई। लेकिन शाम ढलने के साथ ही चल रही पछुआ हवाओं ने लोगों को फिर से गलन भरी ठंड का अहसास कराना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आलू को नुकसान तो गेहूं को होगा फायदा
कृषि विशेषज्ञों ने बताया कि लगातार बदल रहे मौसम से कुछ फसलों को फायदा तो कुछ को नुकसान हो सकता है। हवा में अधिक नमी बने रहने से सरसों, आलू, धनिया की फसलों को नुकसान होगा। कोहरा होने की वजह से मधुमक्खियां फसलों तक नहीं पहुंच पाती हैं। इससे सरसों, मटर आदि फसलों में परागण ठीक से नहीं हो पाता है। ऐसा होने से फलियों में दाने कम बनते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed