फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   After Namaz, the mob pelted stones at the police, uproar

नमाज के बाद भीड़ ने किया पुलिस पर पथराव, हंगामा

Sat, 11 Jun 2022 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
After Namaz, the mob pelted stones at the police, uproar
अंबेडकरनगर के टांडा में तलवापार में नमाज के बाद हंगामा करते लोग। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
टांडा (अंबेडकरनगर)। जुमे की नमाज के बाद टांडा कस्बे के संवेदनशील तलवापार मोहल्ले में घरों को लौटे रहे लोगों ने अचानक विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौजूद पुलिस फोर्स की ओर से इसे रोके जाने का प्रयास करने पर भीड़ में शामिल अराजकतत्वों ने पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया। इससे दरगाह के आसपास के इलाके में स्थिति विस्फोटक हो गयी। उपद्रवियों से निपटने के लिए पुलिस ने मौके पर बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ा। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए मौके पर पहुंचे डीएम व एसपी की अगुवाई में बाद में पुलिस ने घर-घर तलाशी अभियान चला कर उपद्रव फैलाने की आशंका में 30 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया।
विज्ञापन

हालात का जायजा लेने आईजी अयोध्या भी टांडा पहुंचे। एडीएम व एएसपी को टांडा में ही कैंप करा तलवापार के अलावा नगर के अन्य इलाकों में भी सुरक्षा चौकसी बढ़ा दी गयी है। कड़े सुरक्षा प्रबंधों तथा धर्मगुरुओं से हुई बातचीत के चलते शुक्रवार को जिले में मस्जिदों में हुई दोपहर की नमाज पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में निपटी।
विज्ञापन

नमाज के बाद टांडा नगर के दरगाह हक्कानी शाह तलवापार में घर लौट रहे कुछ लोग दरगाह परिसर में एकत्रित होकर दूसरे शहरों में हो रहे हंगामे व बल प्रयोग की घटनाओं पर नाराजगी जताने लगे। सोशल मीडिया पर पुलिस के बल प्रयोग के वीडियो फुटेज देखकर लोगों का गुस्सा उबाल मारने लगा। इसके बाद ही उन्होंने सुरक्षा निगरानी के लिए आसपास इलाके में तैनात पुलिस कर्मियों के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। जब पुलिस ने इसे रोकने की कोशिश की तो नाराज लोगों में शामिल अराजकतत्वों ने माहौल खराब के लिए पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पथराव शुरू होते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस कर्मियों ने भी स्थिति को बिगड़ने से बचाने के बल प्रयोग कर उपद्रवियों को खदेड़ना शुरू कर दिया। इसी बीच टांडा व अलीगंज थाना प्रभारी के अलावा अन्य पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए और सभी ने एकजुट होकर हंगामा कर रहे उपद्रवियों को खदेड़ कर स्थिति को पूरी तरह संभाल लिया।
डीएम व एसपी के नेतृत्व में कांबिंग
टांडा में पथराव की खबर मिलते ही जिला मुख्यालय पर मौजूद डीएम सैमुअल पॉल एन व एसपी अजीत कुमार सिन्हा भी अन्य थानों की पुलिस फोर्स व पीएसी के साथ मौके पर पहुंच गए। इससे पहले टांडा में ही मौजूद एडीएम अशोक कुमार कनौजिया व एएसपी संजय कुमार राय के अलावा एसडीएम दीपक वर्मा व सीओ संतोष कुमार ने मौके पर मोर्चा संभाल रखा था। पुलिस फोर्स ने उपद्रवियों की तलाश में अलग-अलग गलियों में पहुंचकर घर-घर तलाशी का कार्य शुरू कर उपद्रव व हंगामा करने की आशंका में 30 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया।
आईजी ने लिया जायजा
उपद्रव की सूचना मिलते ही आईजी अयोध्या परिक्षेत्र कवींद्र प्रताप सिंह टांडा पहुंच गए। यहां उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया। इसके साथ ही तलवापार मोहल्ले का भ्रमण किया। आईजी ने कहा कि इस तरह की करतूतों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कहा कि तत्परता के चलते स्थिति को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया। पहले से जो व्यवस्था बनाई गई थी, उसके चलते ही स्थिति संभल गई। मामले में केस दर्ज कराकर कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित होगी।

अमन-चैन बनाने में जुटे दिखे बुुजुर्ग
जुमे की नमाज ठीक-ठाक तरीके से निपट जाने के बाद तलवापार में हुए उपद्रव व हंगामे में युवाओं की संख्या ज्यादा थी। इन युवाओं के बीच मौजूद तमाम अराजकतत्व उन्हें उकसाते नजर आए। ऐसे में भीड़ में मौजूद अल्पसंख्यक समाज के कई बुजुर्ग व गणमान्य लोग उपद्रवियों को हंगामा न करने के लिए समझाते भी दिखे। उधर, पुलिस ने हालात को काबू में करने के लिए एआईएमआईएम नेता इरफान पठान को भी मौके पर बुला लिया। डीएम सैमुअल पॉल एन ने कहा कि प्रशासन की सक्रियता से स्थिति को बिगड़ने से पहले ही पूरी तरह संभल लिया गया। पुलिसकर्मियों ने जिस तरह धैर्य का परिचय देते हुए पूरी सूझबूझ के साथ स्थिति को संभालने में तत्परतापूर्वक पूर्ण कार्रवाई की, वह सराहनीय है। माहौल बिगाड़ने के आरोपियों को चिह्नित कर कार्रवाई के घेरे में लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed