Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   After adorning herself, she prayed for her beloved's safety

Ambedkar Nagar News: सोलह शृंगार कर मांगी पिया की सलामती की दुआ

Sun, 20 Oct 2024 10:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 20 Oct 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
After adorning herself, she prayed for her beloved's safety
अंबेडकरनगर। महिलाओं ने रविवार को करवा चौथ का व्रत रख सोलह शृंगार कर चांद का दीदार किया। सलामत रहे मेरा प्यार जैसे गीत के बीच महिलाओं ने अपने सुहाग के दीर्घायु की कामना की। इसके साथ ही पति के हाथों जल ग्रहण कर व्रत का पारण किया। इससे पहले भगवान शिव व मां महागौरी की पूजा की गई। कहीं समूह में महिलाओं ने पूजन किया तो कहीं अपने परिवार के ही संग उल्लास का माहौल दिखा।
विज्ञापन

करवाचौथ पर्व की खुशियां चौतरफा बिखरी दिखीं। शहरी क्षेत्र के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं ने सुबह से ही निर्जला व्रत रखा। पति की दीर्घायु की कामना के लिए मनाए जाने वाले पर्व मेंमहिलाओं ने पति की पसंद का स्वादिष्ट भोजन बनाया। अंधेरा होने पर जब चांद निकला तो सजी संवरी सुहागिन परिवार के अन्य सदस्यों के व पति के साथ घरों की छत व खुले मैदान में पहुंची। चांद का दीदार किया। पति की दीर्घायु की कामना की। भगवान शिव व मां महागौरी की पूजा अर्चना की। इसके बाद पति के हाथों व्रत का पारण किया।
विज्ञापन




--------बंदी महिलाओं ने भी रखे व्रत
जिला कारागार में भी रविवार को करवाचौथ पर्व का उल्लास रहा। बंदी महिलाओं ने पर्व की सभी प्रक्रिया पूरी की। निर्जला व्रत रखा। इसके बाद पति की दीर्घायु की कामना करते हुए व्रत का पारण किया। कुछ महिला बंदियों के पति तो जेल में पहुंचे, लेकिन कुछ के नहीं आए। इस बीच पर्व को देखते हुए जेल प्रशासन ने भी व्रत रखने वाली महिलाओं के लिए जरूरी प्रबंध किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------


वीडियो कॉल कर पति का किया दीदार
करवाचौथ पर्व पर एक दूसरे से मीलों दूर रहने के चलते पति-पत्नी ने वीडियो कॉल कर एक दूसरे का दीदार किया। इसके बाद पत्नी ने व्रत का पारण किया। अकबरपुर नगर की वंदना ने कहा कि उसके पति मुंबई में एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। छुट्टी न मिलने के चलते वह नहीं आ सके। ऐसे में वीडियो कॉल का सहारा लेना पड़ा। एक महिला अधिकारी ने कहा कि उनके पति दूसरे जिले में सरकारी नौकरी करते हैं। इसके चलते वीडियो कॉल के माध्यम से एक दूसरे को देखकर व्रत का पारण किया।

----------------



खूब ली गई सेल्फी
पर्व के मौके पर सजी संवरी महिलाओं ने पति व परिजनों के साथ खूब सेल्फी ली। इसके बाद उसे सोशल मीडिया पर बढ़ चढ़कर शेयर किया गया। वैसे तो सुबह से ही पर्व को लेकर सोशल मीडिया पर बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया लेकिन देर शाम इसमें तेजी दिखी। अकबरपुर नगर के बस स्टेशन क्षेत्र निवासी सोनी सिंह ने कहा कि उन्होंने चांद का दीदार करने के बाद पति के साथ सेल्फी ली और उसे सोशल मीडिया पर शेयर किया। अकबरपुर की डॉ. अंजलि ने बताया कि उन्होंने अपने पति डॉ. हर्षित के साथ सेल्फी ली। फेसबुक व इंस्टाग्राम पर शेयर भी किया। इसी प्रकार डॉ. सपना कटियार ने अपने पति डॉ. योगेश वर्मा व अर्चना ने भी अपने पति के साथ सेल्फी लेकर उसे सोशल मीडिया पर शेयर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed