फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Advocates Association executive dissolved

अधिवक्ता संघ की कार्यकारिणी भंग

Wed, 24 Feb 2016 10:51 PM IST
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 24 Feb 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
आलापुर तहसील के अधिवक्ताओं के आपसी विवाद के चलते बुधवार को अधिवक्ता संघ की आम बैठक में आपसी सहमति से कार्यकारिणी भंग कर दी गई। आगामी दिनों में चुनाव कराने के लिए चुनाव प्रभारी को नियुक्त कर दिया गया है।
विज्ञापन


बताते चलें कि बीते दिनों अधिवक्ता संघ अध्यक्ष ने अधिवक्ताओं को विश्वास में लिए बगैर हड़ताल को वापस ले लिया था। इससे अधिवक्ताओं में आक्रोश व्याप्त था। अधिवक्ता संघ की आम बैठक में अध्यक्ष को निलंबित कर दिया गया था और कार्यकारी अध्यक्ष वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेंद्रनाथ उपाध्याय को बनाया गया था।
विज्ञापन


अध्यक्ष ने कारण बताओ नोटिस का कोई जवाब भी नहीं दिया। इसके चलते ही कार्यकारिणी को भंग करते हुए पुन: चुनाव कराने का फैसला लिया गया। नवनियुक्त चुनाव प्रभारी सुनीति कुमार द्विवेदी ने बताया कि संघ की नई कार्यकारिणी का चुनाव होली के पूर्व कराने की संभावना है। इस मौके पर शिवप्रसाद, अशोक, अरुण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed