Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Advocate and two others died in road accidents

Ambedkar Nagar News: सड़क हादसों में अधिवक्ता व दो अन्य लोगों की मौत

Tue, 25 Feb 2025 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 25 Feb 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Advocate and two others died in road accidents
अकबरपुर पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मौजूदा अ​धिवक्ता के करीबी व परिजन। 
अंबेडकरनगर। अलग-अलग थानाक्षेत्र में हुए सड़क हादसों में अधिवक्ता, वृद्ध और युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिवक्ता और युवक की सरकारी अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। वृद्ध की मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान सांसें थम गईं।
विज्ञापन

सम्मनपुर थानाक्षेत्र के सिकंदुरपुर निवासी अधिवक्ता रमेश चौधरी (55) अकबरपुर दीवानी न्यायालय में न्यायिक कार्य करते थे। वह सिकंदरपुर बाजार में अपनी कपड़े की दुकान पर भी बैठते थे। रविवार को दुकान बंद करने के बाद लखनडीह अपने साढ़ू की लड़की की शादी में शामिल होने बाइक से जा रहे थे। लखनडीह गांव के निकट तेज रफ्तार अज्ञात वाहन से उनकी टक्कर हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने रमेश को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

रमेश के बड़े बेटे सूरज प्रयागराज में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। छोटा बेटा शुभम लखनऊ में पोस्ट ऑफिस में लिपिक के पद पर तैनात है। घर पर उनकी पत्नी पुष्पा देवी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी घटना भीटी थानाक्षेत्र में हुई। खजुरी गांव निवासी मेवालाल (70) रविवार सुबह 10 बजे खजुरी बाजार किसी काम से गए थे। 12 बजे के करीब वह पैदल घर लौट रहे थे। गांव के निकट तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक सवार ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। घटना के बाद युवक बाइक छोड़कर भाग निकला। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां रात करीब आठ बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। थाना प्रभारी अमित पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है। केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।


बाइक भिड़ंत में युवक की गई जान

बसखारी (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र हंसवर के सिंहपुर के पास रविवार देर शाम दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। दूसरा बाइक सवार मौके से भाग निकला। बसखारी निवासी भीम शंकर तिवारी उर्फ लवकुश (25) हंसवर स्थित प्राइवेट फाइनेंस कंपनी में काम करते थे। रविवार देर शाम ऑफिस से बाइक से घर लौट रहे थे। सिंहपुर के निकट विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में लवकुश गंभीर रूप से से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें बसखारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक भीम शंकर की दो माह पहले ही शादी हुई थी। पिता नौकरी के लिए गैर जनपद में रहते हैं। पत्नी और मां का रो-रो कर बुरा हाल है। थाना प्रभारी वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed