{"_id":"5f57b5268ebc3e367f12bb17","slug":"advocate-ambedkar-nagar-news-lko5391617172","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सक ने लगाया पिटाई का आरोप, वकील ने नकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सक ने लगाया पिटाई का आरोप, वकील ने नकारा
विज्ञापन
टांडा। राजकीय मेडिकल कॉलेज, सद्दरपुर में केविड 19 के आइसोलेशन विभाग में भर्ती अधिवक्ता द्वारा डॉक्टरों के साथ गाली-गलौज व मारपीट का मामला सामने आया है। घटना से मेडिकल कालेज के कर्मचारी गुस्से में हैं। सूचना पर थाना अलीगंज व टांडा कोतवाली पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर मामले को शांत कराया। इस संबंध में कॉलेज के उप प्रधानाचार्य ने थाना अलीगंज पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। उधर, वकील का कहना है कि सारे आरोप निराधार हैं। यहां इलाज में मनमानी की जा रही है। शिकायत करने पर उनके साथ बुरा व्यवहार होता है। नोडल अधिकारी ने बताया कि बीते 31 अगस्त को कोविड 19 आइसोलेशन विभाग में एक अधिवक्ता भर्ती हुए थे।
आरोप है कि पहले दिन से ही उनका व्यवहार ठीक नही रहा। वह चिकित्सकों के साथ गाली गलौज कर रहे थे। इसकी शिकायत डीएम व सीएमओ से दो सिंतबर को लिखित रूप से की जा चुकी थी। आरोप है कि इस बीच सात सिंतबर की शाम सात बजे अधिवक्ता द्वारा डॉक्टरों से फिर गाली-गलौज की गई। मारपीट भी की गई। मामले में अलीगंज पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उधर, अधिवक्ता का कहना है कि चिकित्सकों द्वारा इलाज में मनमानी की जाती है। शिकायत करने पर दुर्व्यवहार किया जाता है। उन्होंने किसी के साथ न तो कोई अभद्रता की और न ही मारपीट। लगाए जा रहे आरोप मनगढ़ंत हैं। थानाध्यक्ष अलीगंज दयाशंकर मित्रा ने बताया कि मेडिकल कॉलेज की तरफ से तहरीर मिली है। तहरीर में इसका उल्लेख नहीं किया गया कि किस चिकित्सक के साथ मारपीट व अभद्रता हुई। आखिर सत्यता क्या है, इसकी छानबीन की जा रही है।