फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Adverse entry given to careless accountant

लापरवाह लेखपाल को दी प्रतिकूल प्रविष्टि

Sun, 27 Mar 2022 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Adverse entry given to careless accountant
आलापुर (अंबेडकरनगर)। स्थानीय तहसील सभागार में शनिवार को एसडीएम ने राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के आवेदनों की समीक्षा की। इस दौरान सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने वाले माडरमऊ के लेखपाल अनुज प्रताप वर्मा को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने का निर्देश दिया। कहा कि यदि कोई भी शासन के निर्देशों का पालन करने में लापरवाही करेगा तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने सभी लेखपालों को सरकार की योजनाओं का लाभ पात्रों तक पारदर्शिता के साथ पहुंचाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

एसडीएम आलापुर मोहनलाल गुप्त ने राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के आवेदनों की समीक्षा की। इस दौरान पाया गया कि शिवराजपट्टी निवासी रमाकांत वर्मा के निधन पर उनकी पत्नी निर्मला वर्मा ने योजना का लाभ पाने के लिए 12 जनवरी 2021 को आवेदन किया। प्रिंट उपरांत जांच के लिए लेखपाल के पास आवेदन भेजा गया। लेखपाल ने 8 अप्रैल 2021 में अपनी रिपोर्ट लगाई, परंतु आवेदन को राजस्व लिपिक कार्यालय में करीब 10 माह के विलंब से 21 फरवरी 2022 को प्रस्तुत किया गया। इसके चलते निर्मला को अब तक योजना का लाभ नहीं मिल सका।
विज्ञापन

इसके अलावा मुबारकपुर अंजन निवासी मोहम्मद नईम खान की मृत्यु के उपरांत उनकी पत्नी अमीना खातून ने योजना के तहत आवेदन किया। उनकी भी रिपोर्ट लेखपाल द्वारा सात माह के विलंब से प्रस्तुत की गई। इसके चलते अमीना खातून को भी सरकार की योजना का लाभ अब तक नहीं दिया जा सका। लेखपाल अनुज प्रताप वर्मा की इस घोर लापरवाही पर एसडीएम ने नाराजगी जाहिर की। एसडीएम ने संबंधित लेखपाल के विरुद्ध प्रतिकूल प्रविष्टिकी नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed