फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Administration started investigation into land grab worth crores

Ambedkar Nagar News: करोड़ों की भूमि हड़पने में प्रशासन ने शुरू कराई जांच

Tue, 17 Sep 2024 10:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 17 Sep 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
Administration started investigation into land grab worth crores
अंबेडकरनगर। साढे तीन करोड़ लागत भूमि का महज 35 लाख रुपये में बैनामा करा लेने के मामले में आरोपियों की मुश्किल बढ़ने वाली है। पूरा मामला जिला प्रशासन के संज्ञान में पहुंच गया है। एआईजी स्टांप ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अकबरपुर नगर के फतेहपुर पकड़ी निवासी युवक अनमोल ने सोमवार को बताया था कि उसकी साढे तीन करोड़ रुपये की भूमि अकबरपुर नगर के गौहन्ना चौराहे के पास थी। वह अपनी फतेहपुर पकड़ी के निकट स्थित जमीन बेचना चाहता था, लेकिन उसे धोखा देकर गौहन्ना चौराहे स्थित करोड़ों रुपये की भूमि लिखा ली गई। युवक ने अधिकारियों को भेजी शिकायत में कहा कि उसे धोखा देने के लिए फतेहपुर पकड़ी के नाम से स्टांप बनवाया गया। उसे लगा कि उसकी यही भूमि ली जा रही है। इसीलिए उसने रजिस्ट्री दफ्तर में सहमति प्रकट कर दी। बाद में पता चला कि महरुआ रोड स्थित उसकी दूसरी बेशकीमती भूमि लिखा ली गई।
विज्ञापन

अधिकारियों के संज्ञान में मामला लाए जाने के बाद अब इसने तूल पकड़ लिया है। युवक ने शिकायत में कहा कि यदि उसे धोखा नहीं देना था तो फिर फतेहपुर पकड़ी वाली भूमि का स्टांप क्यों बनवाया गया। उसने इस स्टांप की फोटो कॉपी भी अधिकारियों को दी है। शिकायत के बाद अब एआईजी स्टांप ने जांच शुरू कर दी है। एडीएम डॉ सदानंद गुप्त ने बताया कि जांच कराई जा रही है। जो तथ्य सामने आएंगे उसके अनुरूप निर्णय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed