फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Activists should pay attention to the three-tier panchayat elections: Khatri

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पर कार्यकर्ता ध्यान दें : खत्री

Thu, 04 Mar 2021 11:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Activists should pay attention to the three-tier panchayat elections: Khatri
अंबेडकरनगर। जनपद आगमन पर बरियावन मोड़ के पास कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री व पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री अशोक कुमार सिंह का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं के सम्मान से आह्लादित कांग्रेस नेताओं ने आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की। बाद में वरिष्ठ नेताओं ने कांग्रेस नेता अमित जायसवाल के हुबराज जायसवाल महिला महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

गुरुवार को जिले में पहुंचे कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री व पूर्व संगठनमंत्री अशोक सिंह का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष अमित कुमार वर्मा के नेतृत्व में बरियावन मोड़ के पास स्वागत किया। कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जुटने का आह्वान किया। कहा कि कार्यकर्ता पूरी मजबूती से आम जनता की समस्याओं को उठाते रहें और उसके समाधान के लिए संघर्ष जारी रखें।
विज्ञापन

पूर्व प्रदेश संगठनमंत्री अशोक सिंह ने भी कार्यकर्ताओं से पार्टी के दिशा-निर्देशों पर आगे बढ़ते रहने की अपील की। कहा कि मौजूदा सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता ऊब चुकी है। बाद में दोनों नेताओं ने कांग्रेस नेता अमित जायसवाल के हुबराज जायसवाल महिला महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने छात्राओं से बेहतर शिक्षा हासिल कर आगे बढ़ने का आह्वान किया। इसके बाद दोनों कांग्रेस नेता पूर्व ब्लॉक प्रमुख हंसवर स्टेट कुंवर नरेंद्र मोहन सिंह की माता के निधन पर परिवारीजनों को सांत्वना देने उनके घर गये। शोकसंतप्त परिवार को ढांढ़स बधाया।

इसके बाद जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव अफरोज आलम वेग के घर पहुंचकर उनका हालचाल जाना। बीते दिनों अफरोज आलम वेग का मार्ग दुर्घटना में पैर टूट गया था। साथ ही अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मोहम्मद जियाउद्दीन अंसारी के चाचा के निधन पर उनके पैतृक गांव पहुंचकर शोक संवेदना जताई। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष सैय्यद मेराजुद्दीन किछौछवी, मो. अनीस खान, पीसीसी सदस्य डॉ. गयादीन सिंह भारती, बद्री नारायण शुक्ल व गुलाम रसूल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed