फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Action will be taken against officers who do not provide quality disposal

Ambedkar Nagar News: गुणवत्तापूर्ण निस्तारण न करने वाले अफसरों पर होगी कार्रवाई

Tue, 28 Jan 2025 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 28 Jan 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken against officers who do not provide quality disposal
अंबेडकरनगर। कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस से संबंधित शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए सोमवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक की गई। डीएम ने लापरवाह अफसरों व कर्मचारियों के पेंच कसे। साथ ही कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने सभी विभागों को शिकायतों का निस्तारण को सुनिश्चित करते हुए आवेदक से संतुष्ट फीडबैक प्राप्त कर निर्धारित प्रारूप पर स्पष्ट आख्या अपलोड करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नई मार्किंग व्यवस्था में आवेदक की संतुष्टि के फीडबैक के प्रतिशत के आधार पर मापा जाएगा और शिकायतकर्ता से संपर्क करने के प्रतिशत को रैंकिंग में जोड़ा जाएगा। उन्होंने सभी अधिकारियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिक असंतुष्ट फीडबैक प्रतिशत एवं सी श्रेणी से संबंधित विभागों के अधिकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए सुधार लाने के निर्देश दिए। अन्यथा की दशा में कड़ी कार्रवाई करने की बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जन सामान्य की शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की शीर्ष प्राथमिकता है। शिकायतों के निस्तारण में शिथिलता बरतने वाले अथवा मानक के अनुरूप निस्तारण न करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जनपद के समस्त उप जिलाधिकारियों के साथ-साथ समस्त विभागाध्यक्षों को अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ बैठक कर आईजीआरएस के नए मूल्यांकन नियमों से भी अवगत कराते हुए शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजकुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ. सदानंद गुप्ता, प्रभागीय वनाधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, समस्त उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार सहित समस्त विभागों के जनपद स्तरीय/प्रभारी अधिकारी आइजीआरएस उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed