{"_id":"4623acc8755850f8622991ced63c3f32","slug":"action-on-drunk-driving-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगों से यातायात नियमों का पालन करने का आह्वान करते हुए कहा गया कि यदि नियमों का उल्लंघन करता कोई पाया गया, तो उसके विरुद्घ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बताते चलें कि इन दिनों यातायात माह का दौर चल रहा है। यातायात पुलिस यातायात नियमों का पालन कराने के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों को जागरूक कर रही है।
विज्ञापन
इसके लिए न सिर्फ लोगों के बीच पैंफलेट का वितरण किया जा रहा है, बल्कि गोष्ठी का आयोजन कर उन्हें यातायात नियमों की विस्तार से जानकारी भी दी जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को पुराने तहसील तिराहे, दोस्तपुर चौराहे व बस स्टेशन क्षेत्र में अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्घ कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
यातायात प्रभारी सुधांशु वर्मा ने बताया कि नशे की हालत में वाहन चलाने वालों, ट्रिपल राइडिंग एवं बगैर हेलमेट के वाहन चलाने वालों के विरुद्घ कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि इस दौरान लोगों को सीट बेल्ट लगाने, प्रेशर ऑन रखने व दो पहिया वाहन चालकों को स्टंट न करने की हिदायत दी गई है।
बताया कि शुक्रवार को चले अभियान में 11 वाहनों से 2600 रुपये का समन शुल्क वसूला गया, जबकि चार वाहनों का चालान किया गया। शनिवार को विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा जागरूकता को लेकर प्रचार-प्रसार किए जाने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।