फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Accused of rape found guilty

Ambedkar Nagar News: बालिका से दुष्कर्म का आरोपी दोषी करार

Tue, 12 Sep 2023 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 12 Sep 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Accused of rape found guilty
अंबेकरनगर। बालिका के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को अपर सत्र न्यायाधीश पाॅक्सो एक्ट सुशील कुमार चतुर्थ ने दोषी पाया है। उसे बृहस्पतिवार को सजा सुनायी जाएगी।
विज्ञापन

जलालपुर कोतवाली में पांच जुलाई 2019 को एक महिला ने दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। महिला का कहना था कि वह ग्राम प्रधान के काम करने गई। घर में उसकी नौ वर्षीय पुत्री अकेली थी। इस बीच उफरौली निवासी फूलचंद्र घर पहुंचा और बालिका को बिस्किट खिलाने के बहाने घर से दूर ले गया। उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

इस घटना से बालिका की तबीयत बिगड़ गई। घटना की जानकारी होने पर महिला ने केस दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वह अभी जेल में बंद है। सत्र परीक्षण के दौरान पीड़ित पक्ष की तरफ से सहायक शासकीय अधिवक्ता सत्यप्रकाश पांडेय ने कोर्ट में साक्ष्य एवं गवाह पेश किए। न्यायाधीश ने आरोपी को दोषी पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed