फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Accused of gang rape did not get bail

Ambedkar Nagar News: सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी को नहीं मिली जमानत

Tue, 30 May 2023 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 30 May 2023 10:33 PM IST
विज्ञापन
Accused of gang rape did not get bail
अंबेडकरनगर। थाना क्षेत्र अहिरौली में स्कूल जा रही छात्रा का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने के एक आरोपी की जमानत अर्जी विशेष न्यायाधीश पाॅक्साे एक्ट आशीष वर्मा ने खारिज कर दी। इस मामले में पीड़िता के पिता ने आरोपी जीजा व साले के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

फरवरी माह में थाना क्षेत्र अहिरौली निवासी निवासी एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर दी थी। बताया था कि उसकी पुत्री 13 फरवरी को कॉलेज में पढ़ने जा रही थी। रास्ते में सूरज निवासी पकड़ी थाना भीटी ने अपने जीजा छोटू निवासी अरवल कीरी गोसाईगंज के साथ मिलकर उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर अपहृत कर लिया। आरोपियों ने कहा कि तुम्हारे मामा मार्ग हादसे में घायल हो गए हैं, चलो तुम्हे अस्पताल पहुंचा देते हैं। इसके बाद जबरन बाइक पर बिठा लिया। बाद में उसे आरोपी छोटू के घर ले गए। वहां सूरज व छोटू ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उसे जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन

आरोपी सूरज ने अपनी बहन से छात्रा के घर फोन कराया। परिजनों से उस लड़की ने कहा कि मैं आपके पुत्री की सहेली बोल रही हूं। आप की लड़की मेरे घर बर्थडे में आई है कल जाएगी। इसके बाद मोबाइल बंद कर लिया गया। काफी खोजबीन की गई लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। दूसरे दिन वह किसी तरह घर पहुंची और आपबीती बताई। इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया। आरोपी छोटू ने अब सत्र न्यायालय में जमानत के लिए प्रार्थना पत्र दिया। विशेष न्यायाधीश ने आरोपी की अर्जी खारिज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed