{"_id":"061a08128212fc41acf54f18caf70e2e","slug":"accused-of-father-s-murder-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता का हत्या आरोपी दबोचा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता का हत्या आरोपी दबोचा गया
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मालूम हो कि दो नवंबर को भीटी थाना क्षेत्र के वनगांव में 70 वर्षीय एक वृद्ध का शव सर हाट के एक कमरे में पाया पाया गया था। हत्या का आरोप उसके छोटे पुत्र शनि सिंह पर लगा था। मामले में मृतक की पत्नी सरोजा देवी ने थाने में तहरीर दी थी।
विज्ञापन
पुलिस ने तहरीर के आधार पर पुत्र के विरुद्घ पिता की हत्या करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। बुधवार सुबह पुलिस को ग्रामीणों ने सूचना दी कि पिता की हत्या करने वाला शनि गांव में ही मौजूद है और एक झाड़ी में छिपकर बैठा है।
विज्ञापन
ग्रामीणों की सूचना पर एसओ सोमेश्वर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, और झाड़ी में तलाशी कराई और उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने खून से सने उस ईंट को भी बरामद किया है जिससे कूचकर उसने अपने पिता की हत्या की थी। साथ ही उस तौलिया को भी बरामद किया जिससे मुंह दबा रखा था।
विज्ञापन
पुलिस आरोपी को थाने लायी और आवश्यक पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। उल्लेखनीय है कि शनि अपने पिता पर खेत बेचकर पैसा देने का दबाव बना रहा था। ऐसा न करने पर ही उसने घटना को अंजाम दिया।