फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Accused of converting to Islam and feeding beef, raping for eight years on the pretext of marriage

Ambedkar Nagar News: धर्म परिवर्तन कराकर गोमांस खिलाने का आरोप, शादी का झांसा देकर आठ साल तक किया दुष्कर्म

Mon, 10 Nov 2025 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Mon, 10 Nov 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Accused of converting to Islam and feeding beef, raping for eight years on the pretext of marriage
अंबेडकरनगर। अकबरपुर की एक दलित युवती के साथ आसिफ ने शादी का झांसा देकर आठ साल तक दुष्कर्म किया। इसके बाद धर्म परिवर्तन कराकर गोमांस खिलाया और बुर्का पहनाया। युवती ने गर्भपात कराने और जानलेवा हमले जैसे कई गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की। मामले में पुलिस ने आसिफ के विरुद्ध दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करने, उसके पिता व भाई के विरुद्ध दुष्कर्म का प्रयास करने का केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

युवती के मुताबिक अकबरपुर के मीरानपुर निवासी आसिफ की उसके गांव में रिश्तेदारी है। वह उसके गांव आता रहता था। करीब आठ वर्ष पहले दोनों की जान-पहचान हो गई और एक दूसरे से बात करने लगे। इसके बाद आसिफ ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करना शुरू कर दिया। छह सितंबर 2023 को वह उसे अपने घर ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर हाथ पर चाकू से वार कर उसे लहूलुहान कर दिया। कुछ दिन अपने घर पर रखने के बाद उसे लेकर लुधियाना चला गया। गर्भवती होने पर आसिफ ने उसे वहीं छोड़कर घर लौट आया था। वह किसी तरह उसके घर पहुंची, जहां आसिफ, उसके पिता जलालुद्दीन और भाई आरिफ ने जबरन दवा खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया। तबीयत ठीक होने के बाद उसे लेकर एक मदरसे में गए, जहां उसका धर्म परिवर्तन कराने के बाद उसे गोमांस खिलाया। इसके बाद उसे बुर्का भी पहनाया। विरोध करने पर जातिसूचक गालियां दी थीं।
विज्ञापन

इसके बाद 30 अक्तूबर 2025 को उसे अपने घर से भगा दिया था। बहुत समझाने पर भी अपने साथ रखने को राजी नहीं हुए। सोमवार को युवती ने मामले की शिकायत पुलिस से की। कोतवाल श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि रविवार को इस मामले में शिकायत मिली है, जिसमें आरोपी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, उसके पिता व भाई पर दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया था, जिसके आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। दोनों प्रार्थना पत्रों की जांच की जा रही है। एक आरोपी से पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed