फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Accident with overload Tractor

अनियंत्रित होकर पलटी गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राली

Wed, 22 Jan 2020 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Accident with overload Tractor
फोटो 31, अंबेडकरनगर के अकबरपुर अयोध्या मार्ग पर पलटी ओवरलोड लदी गन्ना ट्राली। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
श्रवणक्षेत्र। अकबरपुर-अयोध्या मार्ग पर बुधवार सुबह स्कूली बस से टक्कर बचाने के प्रयास में ओवरलोड गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। गनीमत रही कि हादसा सुबह के समय हुआ। कोहरे व ठंड के चलते सड़क पर ज्यादा वाहन नहीं थे वरना बड़ा हादसा हो सकता था। ट्रॉली पलटने से सड़क किनारे लगे बिजली के पोल का स्टे वायर क्षतिग्रस्त हो गया। काफी देर तक अकबरपुर-अयोध्या मार्ग पर आवागमन में मुश्किल हुई। बाद में जेसीबी से गन्ना व ट्रॉली को सड़क से हटाया गया।
विज्ञापन

अकबरपुर-अयोध्या मार्ग स्थित 50 नंबर ट्यूबेल के पास बुधवार सुबह बड़ा हादसा होते-होते बच गया। बताया जाता है कि मिर्जापुर गांव निवासी रामप्रताप ट्रैक्टर-ट्रॉली पर गन्ना लादकर अकबरपुर चीनी मिल जा रहे थे। घना कोहरा होने के चलते सामने आ रहे वाहन सही से नहीं दिखायी पड़ रहे थे। बताया जाता है कि अकबरपुर-अयोध्या मुख्य मार्ग पर ट्रैक्टर के सामने अचानक एक स्कूली बस आ गई। बस से टक्कर को बचाने के लिए चालक ने ट्रैक्टर को सड़क से नीचे उतार दिया।
विज्ञापन

तेज गति होने व क्षमता से अधिक लोड होने के चलते ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित हो गई और सड़क के किनारे पलट गई। इससे सड़क के किनारे लगे विद्युत पोल का स्टे वायर टूट गया। गनीमत रही कि जिस समय यह हादसा हुआ उस समय सड़क पर ज्यादा आवागमन नहीं था अन्यथा किसी बड़ी घटना से इंकार नहीं किया जा सका। काफी देर तक यात्रियों को मुख्य मार्ग पर आवागमन में मुश्किल हुई। करीब दो घंटे बाद जेसीबी मशीन से गन्ने व ट्रॉली को सड़क से हटाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed