{"_id":"65a7f459e9cf2eba820ca8ca","slug":"accident-on-overbridge-traffic-affected-for-hours-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1002-9650-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: ओवरब्रिज पर हादसा, घंटों प्रभावित रहा आवागमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: ओवरब्रिज पर हादसा, घंटों प्रभावित रहा आवागमन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर बस स्टेशन के पास बुधवार भोर में प्लाई लदा तेज रफ्तार ट्रक ओवरब्रिज की दीवार से टकराकर पलट गया। गनीमत रही कि कोई चपेट में नहीं आया। चालक व क्लीनर घटना के बाद मौके से फरार हो गए। टक्कर से ट्रक के परखच्चे उड़ गए। वहां लगा एक विद्युत पोल क्षतिग्रस्त होने से दोपहर करीब तक लगभग 10 हजार आबादी की बिजली आपूर्ति भी बाधित रही। सामान्य आवागमन घंटों प्रभावित रहने के साथ ही डिपो परिसर से बसों को निकलने में भी दिक्कत हुई।
अकबरपुर बस स्टेशन पर बुधवार भोर तेज आवाज के साथ ट्रक के पलटने की घटना हुई तो लोगों में हड़कंप मच गया। स्टेशन के बाहर सड़क पर खड़े होकर बसों का इंतजार कर रहे लोगों के मुताबिक ट्रक टांडा की तरफ से काफी तेज गति से आ रहा था। ओवरब्रिज पर चढ़ने के दौरान अचानक उसकी स्टेयरिंग घूम गई। इसके बाद ट्रक ओवरब्रिज के पास पहुंचकर पूरब की तरफ बनी दीवार को पार करते हुए सड़क पर जाकर पलट गया।
ट्रक की रफ्तार इतनी अधिक थी कि दीवार में टक्कर के बाद भी वह नहीं रुका। इसके चलते ट्रक के परखच्चे उड़ गए। अगला हिस्सा पहिया सहित ट्रक से अलग हो गया। उसमें लदी प्लाई भी सड़क पर बिखर गई। ट्रक के पलटने से एक बिजली का खंभा भी टूट गया। इससे करीब 10 हजार आबादी की आपूर्ति दोपहर करीब तक ठप रही। डिपो से बसों को बाहर निकलने में भी दिक्कत हुई। दोपहर बाद ट्रक व प्लाई आदि मलबा हटने के बाद आवागमन सुचारु हो सका। इससे पहले यहां दोपहर तक आवागमन भी प्रभावित होता रहा। इससे जाम की स्थिति भी बनी रही।