फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   accident in Maharua

ट्रिपलिंग में गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली से टकराई बाइक, युवती की मौत

Thu, 05 Mar 2020 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
accident in Maharua
अंबेडकरनगर। महरुआ थाना अन्तर्गत जमुनहिया गांव के पास गुरुवार सुबह गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली ने ट्रिपलिंग कर रहे बाइक सवारों को रौंद दिया। इसमें एक युवती की मौत हो गई जबकि युवती के भाई व मां को गंभीर चोटें आईं। उधर, लखनऊ से आजमगढ़ जा रहा लग्जरी वाहन अकबरपुर के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें सवार एक युवती समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

महरुआ थाना अन्तर्गत डांड़ीडह निवासी निक्की (18) पुत्र मानवेंद्र सिंह गुरुवार सुबह अपनी बहन आंचल (20) व मां के साथ बाइक से महरुआ जा रहा था। बताया जाता है कि जब वे सभी जमुनहिया गांव के पास पहुंचे तो उधर से गुजर रही गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली ने उन्हें चपेट में ले लिया। घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद ग्रामीण घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। ग्रामीणों को आता देख चालक ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर भाग खड़ा हुआ। हादसे में तीनों को गंभीर चोटें आईं। बेहोशी की दशा में तीनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने आंचल को मृत घोषित कर दिया। निक्की व उसकी मां का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही वाहन को अभिरक्षा में ले लिया। उधर, बुधवार देर रात यात्रियों को लेकर एक लग्जरी वाहन लखनऊ से आजमगढ़ जा रहा था। बताया जाता है कि जब वह अकबरपुर नगर के निकट गोविंदपुर अटिका मोड़ के पास पहुंचे तो इसी बीच वाहन अनियंत्रित हो गया। जब तक चालक वाहन को संभालता, तब तक वाहन सड़क के किनारे रखे ईंट के चट्टे से टकरा गया और पलट गया। चीख पुकार सुनकर आसपास के घरों में मौजूद लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। वाहन का दरवाजा काटकर किसी प्रकार उसमें सवार चार यात्रियों को बाहर निकाला गया। इसमें आजमगढ़ जनपद के हरखा चौकी निवासी आलोक (35), रवि (34), शिवांगी (20) व विनय (30) को चोटें आईं। सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed