फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Accident

बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार पिकअप ने कुचला, रेफर

Mon, 28 Dec 2020 11:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 11:14 PM IST
विज्ञापन
Accident
अंबेडकरनगर। बसखारी थाना अन्तर्गत बसखारी बाजार के निकट रविवार देर शाम तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। जिला अस्पताल में प्रारंभिक इलाज के बाद उसे ट्रॉमा सेंटर, लखनऊ रेफर कर दिया गया। उधर, अन्य हादसों में चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

आजमगढ़ के अतरौलिया थाना अन्तर्गत अतरौलिया निवासी राहुल कुमार (32) पुत्र नंदलाल रविवार देर शाम बाइक से बसखारी से घर जा रहा था। बताया जाता है कि जब वह बसखारी बाजार से आगे बढ़ा तो उधर से गुजर रहे पिकअप वाहन ने उसे चपेट में ले लिया। इससे उसे गंभीर चोटें आईं। स्थानीय इलाज के बावजूद जब उसकी तबियत में सुधार नहीं हुआ तो जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रॉमा सेंटर, लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

उधर, अन्य हादसों में चार लोग घायल हो गए। बेवाना थाना अन्तर्गत अशरफाबाद डड़वा गांव निवासी मुकुलराज (24) पुत्र लालता प्रसाद रविवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जा रहा था। बताया जाता है कि गांव के पास पहुंचने पर सड़क पर अचानक कुत्ता आ गया। इससे वह अनियंत्रित हो गया और सड़क पर गिर पड़ा, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकबरपुर कोतवाली अन्तर्गत पीटापुर सरैया गांव निवासी शंभू देवी (38) पत्नी रामचंदर सोमवार सुबह उस समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया, जब वह घर के निकट सड़क पार कर रही थी। अकबरपुर कोतवाली अन्तर्गत फूलपुर गांव निवासी शुभम (17) पुत्र बाबूराम रविवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय गांव के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से घायल हो गया। मालीपुर थाना अन्तर्गत कजरी नंदापुर गांव निवासी कुलदीप (20) पुत्र प्रेमनरायन सोमवार सुबह बाइक से अकबरपुर जाते समय नगर के पास बाइक की टक्कर से घायल हो गया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed