{"_id":"5fe8c74e8ebc3e3dcf01dc5a","slug":"accident-ambedkar-nagar-news-lko5569452142","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार जीप ने बाइक सवार को कुचला, रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार जीप ने बाइक सवार को कुचला, रेफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। अहिरौली थाना अन्तर्गत खेमापुर मोड़ के पास रविवार सुबह तेज रफ्तार जीप ने बाइक सवार अधेड़ को कुचल दिया। इससे उसे गंभीर चोटें आईं। स्थानीय इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत की गंभीरता को देखते हुए उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। उधर, अन्य हादसों में चार व्यक्ति घायल हो गए। जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, पड़ोसी जनपद अयोध्या के गोसाईगंज निवासी राजबहादुर (55) पुत्र सत्यप्रकाश रविवार सुबह बाइक से अकबरपुर जा रहा था।
बताया जाता है कि जब वह अहिरौली थाना अन्तर्गत खेमापुर मोड़ के निकट पहुंचा तो इसी बीच उधर से गुजर रही जीप ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इससे उसे गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला। इस बीच गंभीरावस्था में घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। मालीपुर थाना अन्तर्गत कजरी नंदापुर गांव निवासी कुलदीप (20) पुत्र प्रेमनरायन व श्यामनरायन (48) पुत्र दयाराम शनिवार शाम एक ही बाइक से मालीपुर जाते समय बाजार के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गए।
अकबरपुर कोतवाली अन्तर्गत सिझौली निवासी पतिराम (32) पुत्र श्यामलाल रविवार सुबह बाइक से अकबरपुर जाते समय नगर के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। इब्राहिमपुर थाना अन्तर्गत केदारनगर निवासी गीता देवी (28) पत्नी राजेश रविवार सुबह घर के निकट सड़क पार करने के दौरान बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।