फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Accident

आलू लदी डीसीएम व गिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, दोनों के चालकों की मौत

Sat, 21 Nov 2020 10:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 10:56 PM IST
विज्ञापन
Accident
फोटो 7, अंबेडकरनगर के सुखारीगंज में भिड़ंत के बाद इस तरह उड़े ट्रक व ट्रैक्टर के परखऽो। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
महरुआ। तेज रफ्तारी का कहर लगातार जारी है। शनिवार सुबह एनएच 232 पर महरुआ थाना अन्तर्गत सुचारीगंज गांव के पास आलू से भरी डीसीएम व सीमेंट-गिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। मौके पर ही दोनों वाहनों के चालकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह लगभग साढ़े चार बजे डीसीएम फर्रुखाबाद से आलू लेकर अकबरपुर जा रही थी। बताया जाता है कि जब वह एनएच 232 पर महरुआ थाना अन्तर्गत सुखारीगंज गांव के निकट पहुंची तो इसी बीच अकबरपुर से मोरंग, सीमेंट व सरिया लेकर पहितीपुर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से जोरदार भिड़त हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। हादसे की विभीषिका देख मौके पर अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

हर कोई बचाव एवं राहत के कार्य में जुट गया। इसी बीच सूचना मिलते ही एसओ महरुआ शंभूनाथ पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से गंभीर रूप से घायल ट्रैक्टर पर सवार अकबरपुर कोतवाली अन्तर्गत जमालपुर निवासी अंगद (50) रामअशीष तथा ट्रक क्लीनर कन्नौज निवासी श्यामवीर (20) पुत्र रामपाल को तत्काल जिला अस्पताल भेज दिया। गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हुए ट्रैक्टर चालक अकबरपुर कोतवाली अन्तर्गत सोनगांव निवासी हेमराज (26) पुत्र जगदीश को सांस चलने की उम्मीद में जिला अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जोरदार टक्कर होने से डीसीएम का अगला भाग पूरी तरह पिचक गया। इससे चालक केबिन में फंस गया। थानाध्यक्ष ने इस पर मौके पर जेसीबी मंगाई। जेसीबी से डीसीएम के अगले भाग को तोड़कर अलग किया गया। अंदर का दृश्य देखकर वहां मौजूद सन्न हो गए। चालक का शरीर पूरी तरह पिचक गया था। उसकी पहचान कन्नौज निवासी शिवमोहन (35) के रूप में हुई। बाद में पुलिस ने दोनों शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, जिला अस्पताल में भर्ती दोनों घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed