फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Accident

सड़क पार कर रही वृद्धा को तेज रफ्तार पिकअप ने कुचला, मौत

Sat, 04 Jul 2020 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Accident
जहांगीरगंज। सड़क पार कर रही वृद्धा को तेज रफ्तार पिकअप ने कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि घटना के बाद वाहन लेकर भाग रहे पिकअप चालक ने रामनगर ब्लाक के निकट सड़क के किनारे एक व्यक्ति से बात कर रहे ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि बलिराम को भी अपनी चपेट में ले लिया। इससे वे भी घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने पीछा कर नगदहां मोड़ के पास वाहन को पकड़ लिया। हालांकि चालक मौके से फरार होने में सफल रहा। उधर महिला की मौत के बाद नाराज ग्रामीणों ने शव रखकर बसखारी जहांगीरगंज मुख्य मार्ग जाम कर दिया। साथ ही चालक की गिरफ्तारी व मुआवजे की मांग पर अड़ गए। मार्ग जाम से आवागमन ठप हो गया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम व सीओ ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर मार्ग जाम को समाप्त कराया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जहांगीरगंज थाना क्षेत्र अन्तर्गत जगदीशपुर दलित बस्ती निवासिनी रेशमा (65) पत्नी त्रिवेणी रविवार शाम खेत से काम कर घर लौट रही थीं। बताया जाता है कि सड़क पार करने के दौरान जहांगीरगंज की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने रेशमा को अपनी चपेट में ले लिया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। बताया जाता है कि घटना के बाद वाहन लेकर भाग रहे चालक ने रामनगर ब्लाक के निकट सड़क किनारे एक व्यक्ति से बात कर रहे ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि बलिराम को भी अपनी चपेट में ले लिया। इससे वे चोटहिल हो गए। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पीछा कर नगदहां मोड़ के पास वाहन को पकड़ लिया। हालांकि चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार होने में सफल रहा।
विज्ञापन

उधर महिला की मौत से नाराज ग्रामीणों ने शव रखकर बसखारी जहांगीरगंज मुख्य मार्ग जाम कर दिया। साथ ही चालक की गिरफ्तारी व मृतका के परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग शुरू कर दी। मार्ग जाम से आवागमन बाधित हो गया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम धीरेंद्र श्रीवास्तव व सीओ जगदीश लाल टम्टा ने ग्रामीणों को जरूरी कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए मार्ग जाम समाप्त करने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों का कहना था कि उन्हें लिखित तौर पर आश्वस्त किया जाए। हालांकि अधिकारियों व ग्रामीणों के बीच काफी देर तक हुई वार्ता के बाद परिजनों ने शव को पुलिस को सौंप दिया। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। उधर आलापुर पुलिस ने पिकअप को अपने कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष नागेंद्र सरोज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। मृतका के पति की तहरीर पर जरूरी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed