{"_id":"5e5feb538ebc3eeb3c018cfb","slug":"accident-ambedkar-nagar-news-lko512063050","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारात से लौट रहे बाइक सवार दो युवक दुर्घटना में घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारात से लौट रहे बाइक सवार दो युवक दुर्घटना में घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। बारात से घर लौट रहे बाइक सवार दो युवक भीटी थाना अन्तर्गत सेनपुर चौराहा के निकट मंगलवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, अन्य मार्ग सड़क हादसों में दो लोग घायल हो गए।
जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, पड़ोसी जनपद अयोध्या के गोसाईगंज थाना अन्तर्गत शिवगढ़ निवासी रोहित (18) पुत्र सत्यप्रकाश व इसी थाना क्षेत्र के गौहनिया परशुरामपुर निवासी नीरज (19) पुत्र संतराम एक ही बाइक से बारात से घर लौट रहे थे। बताया जाता है कि जब वे भीटी थाना अन्तर्गत सेनपुर चौराहा के पास पहुंचे तो इसी बीच उधर से गुजर रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इससे दोनों को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय इलाज के बाद दोनों को जिला अस्पताल अंबेडकरनगर में भर्ती कराया गया। यहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, अन्य हादसों में दो लोग घायल हो गए।
सम्मनपुर थाना अन्तर्गत पलई कल्याणपुर गांव निवासी बजरंग बहादुर (33) पुत्र गंगाराम मंगलवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय गांव के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। अकबरपुर कोतवाली अन्तर्गत शहजादपुर निवासी नम्रता (28) पत्नी रघुवीर बुधवार सुबह उस समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई, जब वह घर के निकट सड़क पार कर रही थी। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।