फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   accident

बाइक पर पलटी धान लदी ट्राली, बाल बाल बचा युवक

Fri, 06 Dec 2019 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
accident
जलालपुर। मालीपुर जलालपुर मुख्य मार्ग पर बेलउवा उपकेंद्र के पास गुरुवार देरशाम एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। धान लादकर जा रही ट्राली अचानक ट्रैक्टर से अलग हो गई। इससे ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन

गनीमत रही कि ट्राली के अनियंत्रित होते ही बाइक से गुजर रहे युवक ने देख लिया और वह बाइक से कूद पड़ा। इससे बाइक तो ट्राली की चपेट में आकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन वह बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गुरुवार देरशाम आजमगढ़ जिले के पवई से धान लादकर एक ट्रैक्टर ट्राली जलालपुर तहसील क्षेत्र के तालाकला स्थित एक राइसमिल जा रही थी। अकबरपुर मालीपुर मार्ग पर ट्रैक्टर ट्राली बेलउवा विद्युत उपकेंद्र के पास पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अचानक ट्राली ट्रैक्टर से अलग हो गई। धान लदी ट्राली अनियंत्रित हो गई। उधर से गुजर रहे बाइक सवार कोठीभार निवासी अशोक कुमार की नजर अचानक अनियंत्रित हुई ट्राली पर पड़ गई। वह अपनी जान बचाने के लिए बाइक से कूद पड़ा।

इसके बाद ट्राली बाइक पर पलट गई। अशोक बाल बाल बच गया। हादसे के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। हालांकि हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। बाद में सूचना पर मालीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर ट्राली व बाइक को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed