फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Aarti of Saryu with 21511 deep

21511 दीपों से हुई मां सरयू की भव्य आरती

Sat, 06 Apr 2019 10:32 PM IST
रवि प्रकाश Amar Ujala Bureau/Ambedkarnagar
Amar Ujala Bureau/Ambedkarnagar Published by: रवि प्रकाश Updated Sat, 06 Apr 2019 10:32 PM IST
विज्ञापन
Aarti of Saryu with 21511 deep
भव्य आरती - फोटो : अमर उजाला
टांडा (अमर उजाला)। नव संवत्सर स्वागत समारोह समिति के तत्वावधान में वासंतिक नवरात्र की प्रतिपदा एवं भारतीय नव वर्ष के स्वागत में पतित पावनी मां सरयू की 21 हजार 511 दीपों से महाआरती, दुग्धाभिषेक एवं विधि विधान पूर्वक पूजन किया गया। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा 2076 विक्रमी संवत के अवसर पर नगर के प्रसिद्ध श्रीहनुमानगढ़ी मंदिर के समीप मां सरयू की जलधारा में स्थापित भव्य मंच पर शनिवार शाम पं राकेश कुमार मिश्र ने यजमान दंपती आनंद कुमार अग्रवाल, दीपक केडिया, दिनेश नारायण सिंह, सलिल अग्रवाल, राजेश कुमार साहू, राजेश सिंह, आदि को संकल्प कराकर विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य मां सरयू का पूजन व दुग्धाभिषेक कराया। 
विज्ञापन


स्वास्तिक वचन, मंगलाचरण और वैदिक मंत्रों की ध्वनि से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। पूरी आस्था के साथ नगर सहित आसपास के गांवों से आए श्रद्धालुओं ने मां सरयू की महाआरती की। गोधूलि बेला में हजारों दीपों की रोशनी से उत्पन्न अलौकिक वातावरण में महाआरती के उपरांत लोगों ने श्रद्धापूर्वक दीपदान किया। वासंतिक नवरात्र की प्रतिपदा पर सरयू तट को फूल मालाओं, ॐ अंकित ध्वजों, विद्युत की रंग बिरंगी झालरों के साथ सजाया गया।
विज्ञापन


महाआरती की व्यवस्था में बजरंगीलाल सोनी, अनिरुद्ध अग्रवाल, संतोष कुमार अग्रवाल, सरदार त्रिलोक सिंह, सलिल अग्रवाल, आकाश शाह, काशीनाथ मिश्र, राकेश कन्नौजिया के अलावा प्रतिभा सिंह, आनंदी देवी, वैशाली, अपर्णा, स्वाति, अनुष्का आदि के साथ दिव्यांशु नारायण सिंह व अभय आदि पूरी तत्परता से लगे रहें। सभी ने देशवासियों को नववर्ष की बधाई देते हुए नदियों की शुद्धता, पवित्रता, स्वच्छता और जलधारा को अविरल बनाये रखने के लिये जागरूक होने का आवाहन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed