{"_id":"674b58b714aec32a98066c2f","slug":"a-young-man-who-went-out-to-fix-an-electricity-problem-died-in-a-road-accident-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-125358-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: बिजली गड़बड़ी दूर कराने निकले युवक की मार्ग हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: बिजली गड़बड़ी दूर कराने निकले युवक की मार्ग हादसे में मौत
Sat, 30 Nov 2024 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 30 Nov 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
विनोद कुमार साहू की फाइल फोटो।
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। बिजली कनेक्शन संबंधी गड़बड़ी दूर कराने के लिए घर से निकले युवक की मार्ग हादसे में मौत हो गई। वह किसी अज्ञात वाहन या फिर जानवर से टकराकर सड़क पर घायल मिला था। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
सिंघल पट्टी बाजार निवासी विनोद कुमार साहू (46) शुक्रवार को बिजली कनेक्शन संबंधी गड़बड़ी दूर कराने के लिए बाइक से बिजली उपकेंद्र रामनगर गए थे। वहां से वह रामनगर बाजार में कुछ काम करने लगे। देर शाम वह वापस लौट रहे थे। इसी बीच सिंघल पट्टी जाने वाली सड़क पर रामपुर गांव के निकट घायल हालात में मिले। उन्होंने हेलमेट नहीं लगा रखा था। माना जा रहा है कि किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी या फिर किसी छुट्टा पशु से भिड़ंत हो गई। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजन उन्हें लेकर आजमगढ़ की तरफ एक निजी अस्पताल की तरफ रवाना हुए। हालांकि रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। विनोद कुमार साहू किराने की दुकान चलाते थे। उनकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।