फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   A young man committed suicide due to family conflict

Ambedkar Nagar News: पारिवारिक कलह से युवक ने की थी आत्महत्या

Tue, 10 Jun 2025 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 10 Jun 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
A young man committed suicide due to family conflict
अंबेडकरनगर। अलीगंज क्षेत्र में रविवार को युवक का शव मिला था। परिवार से लोगों से हुई पूछताछ में पारिवारिक कलह में आत्महत्या करने और कार्रवाई के डर से शव को फंदे से उतारकर चारपाई पर रखने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

अलीगंज के डीहा सुल्तान गुड़िया का पुरवा निवासी राज कपूर की आठ जून को सुबह संदिग्ध हालात में घर के सामने चारपाई पर शव मिला था। मृतक की गर्दन पर रस्सी के निशान मिले थे। एसपी केशव कुमार ने बताया कि सोमवार को पुलिस ने घर के सदस्यों से अलग-अलग पूछताछ की। यह बात निकाल कर सामने आई कि राज कपूर पारिवारिक कलह से परेशान थे। रविवार रात दो बजे कमरे में जाकर बांस में नायलॉन की रस्सी के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घरवालों को लगा कि कहीं वह इसमें फंस न जाएं, इस डर से उन्होंने शव को फंदे से उतार कर बाहर चारपाई पर लिटा दिया था। एसपी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी हैंगिंग की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed