{"_id":"6845d55839affe42fc031ac2","slug":"a-young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-under-suspicious-circumstances-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1008-136293-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने लगाई फांसी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने लगाई फांसी, मौत
Sun, 08 Jun 2025 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sun, 08 Jun 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
मृतक राजकपूर की मां का रो-रोकर हुआ बुरा हाल।
विद्युतनगर (अंबेडकरनगर)। अलीगंज क्षेत्र के डीहा सुल्तानपुर सद्दरपुर गांव में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान देदी। रविवार सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांव के रहने वाले राजकपूर उर्फ भोलू (24) रात में खाना खाकर शनिवार रात को घर के बाहर सोए थे। सुबह उनका शव घर के टीनशेड के अंदर छत के कुंडे से फंदे से लटकता मिला। परिजनों ने शव को देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है।राजकपूर की शादी 25 मई को अलीगंज क्षेत्र के ही आसोपुर गांव में हुई थी, लेकिन अचानक हुई मौत ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया है।
मृतक की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।