फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   A woman who was out on a morning walk was crushed by a vehicle.

Ambedkar Nagar News: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को वाहन ने रौंदा

Fri, 08 Dec 2023 10:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Dec 2023 10:50 PM IST
विज्ञापन
A woman who was out on a morning walk was crushed by a vehicle.
जलालपुर(अंबेडकरनगर)। मॉर्निंग वॉक पर निकली अधेड़ महिला को अज्ञात वाहन ने शुक्रवार सुबह रौंद दिया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना से परिवार में रोना पीटना मचा हुआ है। महिला प्रतिदिन सुबह टहलने के लिए जाती थी।
विज्ञापन

जैतपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव की रहने वाली सिंगारी देवी (55) रोज की तरफ शुक्रवार सुबह भी घर से टहलने के लिए निकली थीं। यूं तो रोज उनके साथ एक दो अन्य महिलाएं भी रहा करती थीं लेकिन शुक्रवार सुबह कोई अन्य महिला मॉर्निंग वॉक के लिए घर से नहीं निकली। इस पर सिंगारी अकेले ही टहलने के लिए निकल गईं।
विज्ञापन

वे गांव से बमुश्किल दो सौ मीटर दूर आगे नेवादा जलालपुर रामगढ़ मुख्य मार्ग पर पहुंचीं तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया। वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर पड़ी थीं। इसी बीच गांव से नेवादा बाजार जा रहे एक व्यक्ति ने महिला को पड़ा देखा तो परिवार को फोन से सूचना दी। थोड़ी ही देर में पहुंचे परिजन महिला को लेकर सीएचसी नगपुर गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बाद में शव का पंचनामा भरकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर में मचा हराम
मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा है। घर में पति चैन यादव के अलावा तीन पुत्रों में से मंझला धर्मेंद्र रहता है। पिता पुत्र मिलकर खेती किसानी संभालते हैं। घटना के बाद से दोनों का रो रोकर बुराहाल है। कई रिश्तेदार व अन्य लोग भी इस हादसे से गमगीन दिखे। बड़े पुत्र रवींद्र के अलावा एक अन्य पुत्र बाहर रहकर निजी नौकरी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed