{"_id":"65ac0270662ec4cc8b0c7a55","slug":"a-welcome-gate-was-built-at-some-places-and-a-colorful-plaque-was-installed-at-some-places-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-9824-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: कहीं बना स्वागत द्वार तो कहीं लगी रंगीन पट्टिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: कहीं बना स्वागत द्वार तो कहीं लगी रंगीन पट्टिका
Sat, 20 Jan 2024 10:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 20 Jan 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
भगवा ध्वज से निखरी अकबरपुर की छटा
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर शहरी क्षेत्र शनिवार को और ज्यादा सज गए। कई जगह प्रवेश द्वारों का निर्माण तेजी से होता रहा। सड़कों की साफ सफाई का दौर भी चलता रहा। सार्वजनिक स्थानों को रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया। भगवा ध्वज से अकबरपुर नगर की अलग छटा शनिवार को निखरती रही।
अकबरपुर नगर से लेकर बसखारी, किछौछा, जलालपुर, टांडा तथा अन्य बाजारों व शहरी क्षेत्रों में शनिवार को भी चला। अकबरपुर अयोध्या मार्ग पर पवित्र शिवबाबा के निकट नगर पालिका परिषद ने श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए भव्य गेट का निर्माण शुरू करा दिया।
यहां रविवार सुबह तक अन्य स्वागत सामग्री लगा दी जाएगी। इस बीच अकबरपुर नगर के पुराने तहसील तिराहे को रंग-बिरंगी कपड़े की पट्टियों से सजा दिया गया। यहां पहुंचकर कई लोगों ने सेल्फी भी ली। अशरफपुर किछौछा नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्त ने भव्य राममंदिर का लुक नगर पंचायत कार्यालय को प्रदान किया है। यहां शुक्रवार को अध्यक्ष की मौजूदगी में धार्मिक आयोजन भी हुआ।