फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   A total of 24 objections came to the post of councilor in seven bodies

Ambedkar Nagar News: सात निकायों में सभासद पद को आईं कुल 24 आपत्तियां

Sat, 08 Apr 2023 06:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 08 Apr 2023 06:29 PM IST
विज्ञापन
A total of 24 objections came to the post of councilor in seven bodies
आपत्तियों का निस्तारण कर आज शासन को भेजी जाएगी सूची
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। निकाय चुनव के मद्देनजर तीन नगर पालिका व चार नगर पंचायत के 139 वार्ड के सभासद पद के लिए घोषित आरक्षण को लेकर कुल 24 आपत्तियां दर्ज कराई गईं। शनिवार की शाम बजे तक आने वाली इन आपत्तियों को निस्तारित करने की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई। रविवार को आपत्तियों के निस्तारण के बाद रिपोर्ट शासन को भेज दी जाएगी।
निकाय चुनाव को लेकर घोषित आरक्षण के संबंध में आपत्तियां दर्ज कराने की प्रक्रिया शनिवार को समाप्त हो गई। शनिवार को अंतिम दिन मात्र एक शिकायत नगर पंचायत इल्तिफातगंज के लिए आईजीआरएस से दर्ज हुई। कलेक्ट्रेट कार्यालय के अनुसार तीन नगर पालिका व चार नगर पंचायत के 139 वार्ड के लिए कुल 24 आपत्तियां दर्ज कराई गईं। इनमें नगर पालिका टांडा में 17, जलालपुर में दो व अकबरपुर में तीन आपत्तियां दर्ज हुई थीं। नगर पंचायत इल्तिफातगंज में कुल दो शिकायतें दर्ज कराई गई थीं। नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा, जहांगरीगंज व राजेसुल्तानपुर के लिए एक भी शिकायत नहीं सामने आई।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट कार्यालय के अनुसार शनिवार शाम पांच बजे तक आने वाली कुल 24 आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई। रविवार को पूरी रिपोर्ट शासन को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed