फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   A sample of 46 was taken in the district hospital

जिला अस्पताल में 46 का लिया गया सैंपल

Tue, 13 Oct 2020 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
A sample of 46 was taken in the district hospital
अंबेडकरनगर। कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिला अस्पताल में नमूना लेकर जांच का कार्य लगातार जारी है। मंगलवार को जिला अस्पताल पहुंचे 46 नागरिकों का नमूना लेकर जांच के लिए भेज दिया गया। सभी को कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के बारे में जानकारी दी गई। कहा गया कि जागरूकता के आधार पर ही कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में आने वाले नागरिकों की कोराना जांच का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा। सीएमएस डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि मंगलवार को कोरोना जांच के लिए 46 नागरिक जिला अस्पताल परिसर स्थित मातृ शिशु विंग में पहुंचे। डॉ. प्रदीप गुप्ता व डॉ. योगेश वर्मा के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम ने नमूना लेकर जांच के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

इस दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पूरा ध्यान रखा गया। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया। जिन्होंने मास्क नहीं लगा रखा था, उन्हें अस्पताल से ही मास्क भी उपलब्ध कराया गया। कक्ष में प्रवेश करने से पहले नागरिकों को सैनिटाइज भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमएस ने आमजन से आह्वान किया कि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए शासन द्वारा जारी गाइडलाइन का शत प्रतिशत पालन करें। अत्यंत जरूरी कार्य पड़ने पर ही घर से बाहर निकलें। घर से बाहर निकलने के दौरान मास्क जरूर लगाएं। प्रत्येक चार घंटे पर खुद को सैनिटाइज करते रहें।

खान पान पर विशेष ध्यान दें। विटामिन सी युक्त फल का सेवन करें। घर व इर्दगिर्द साफ सफाई रखें। घर से बाहर निकलने के दौरान मास्क जरूर लगाएं। तनिक सा एहतियात बरतकर कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed