फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   A population of 20 thousand yearned for 15 hours of electricity

Ambedkar Nagar News: 15 घंटे बिजली को तरसी 20 हजार की आबादी

Mon, 23 Sep 2024 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Mon, 23 Sep 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
A population of 20 thousand yearned for 15 hours of electricity
मांझा कम्हरिया में खेत में पहुंचकर कटान को देखता किसान।  -संवाद
उमसभरी गर्मी में बिजली की आवाजाही से रात भर परेशान रहे लोग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)
बिजली विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही के कारण विद्युत उपकेंद्र तेन्दुआईकला से संबंधित फीडर गिरैया बाजार के लगभग 20 हजार आबादी की आपूर्ति 15 घंटे तक ठप रही। इससे लोगों को उमसभरी गर्मी में बिना बिजली रात बितानी पड़ी।
क्षेत्र के संबंधित लाइनमैन व कर्मचारियों की लापरवाही के कारण छोटी गड़बड़ी भी रात में सही न करने से यहां के लोगों को यह समस्याएं अक्सर झेलनी पड़ती है। रोस्टर की बात तो अलग यहां आठ घंटे बिजली मिल पाना मुश्किल हो गया है। इस बीच विद्युत उपकेंद्र तेन्दुआई कला से संबंधित फीडर गिरैया बाजार पर विद्युत आपूर्ति रविवार रात 9:30 बजे से ठप हो गई। यह सोमवार दोपहर बाद लगभग 1 बजे बहाल हुई। दरअसल शिवराज पट्टी के पास इंसुलेटर खराब हो गया था। उसे बदला गया तब जाकर उपभोक्ताओं को राहत मिली।
विज्ञापन

बताया जाता है कि एक मामूली गड़बड़ी रात में ही न खोजने से आपूर्ति बहाल करने में लगभग 15 घंटे लग गए। आपूर्ति ठप होने की जानकारी जब सुबह उपभोक्ताओं ने अधिशासी अभियंता आलापुर को दी तब जाकर तेजी आई। उपभोक्ता मधुकर त्रिपाठी व राम प्रसाद यादव ने कहा कि कर्मचारियों की लापरवाही के कारण क्षेत्र के लोगों को बिजली सुचारु रूप से नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उमापति व राजमन ने कहा कि रात के समय दस-दस मिनट पर ट्रिपिंग होती रहती है। अधिशासी अभियंता अवधेश यादव ने कहा कि कर्मचारियों को विद्युत आपूर्ति शीघ्र चालू कराए जाने का निर्देश दिया गया। लापरवाही बरतने वाले कर्मचारी की जांच कराकर कार्रवाई कराई जाएगी। रोस्टर के हिसाब से विद्युत आप आपूर्ति सुचारू से कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed