{"_id":"61993c109250a050526c2d99","slug":"a-jeep-full-of-baraatis-collided-with-a-pillar-the-death-of-the-elderly-four-injured-ambedkar-nagar-news-lko60534442","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरातियों से भरी जीप खंभे से टकराई, बुजुर्ग की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरातियों से भरी जीप खंभे से टकराई, बुजुर्ग की मौत, चार घायल
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के खानूपुर गांव से बरातियों को लेकर लौट रही जीप शनिवार को सुबह बसखारी थाना क्षेत्र में जमऊपुर गांव के निकट अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खंभे से टकरा गई। आसपास के ग्रामीणों ने वाहन में फंसे व्यक्तियों को बाहर निकाला। हालांकि तब तक वाहन में सवार एक वृद्ध की मौत हो चुकी थी। चार अन्य घायलों को सीएचसी बसखारी ले जाया गया, जहां हालत नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद एक घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के नरवा पीतांबरपुर गांव से शुक्रवार देर शाम सम्मनपुर थाना क्षेत्र के खानूपुर गांव में बरात गई हुई थी। सभी रस्म अदायगी के बाद शनिवार को सुबह कुछ बराती एक जीप से घर लौटने लगे। बताया जाता है कि जब बरातियों से भरी जीप बसखारी थाना क्षेत्र के जमऊपुर गांव के निकट पहुंची, तभी अचानक सड़क पर सामने एक साइकिल सवार आ गया। उसे बचाने के प्रयास में वाहन अनियंत्रित हो गया। जब तक चालक वाहन को संभालता, तब तक जीप सड़क के किनारे स्थित विद्युत खंभे से जा टकराई।
आसपास के ग्रामीणों ने वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला। घायलों को तत्काल सीएचसी बसखारी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने नरवा पीतांबरपुर निवासी रामसिंगार (65) को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल महानंद (28) को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि मामूली रूप से घायल दिव्यानंद मिश्र (23), सुब्रानंद (20), नित्यानंद (20) को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।