फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   A huge fire broke out in a clothes shop, cracks appeared in the walls

Ambedkar Nagar News: कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग, दीवारों में आईं दरारें

Mon, 30 Jun 2025 10:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
A huge fire broke out in a clothes shop, cracks appeared in the walls
आलापुर (अंबेडकरनगर)। आलापुर के ग्राम पंचायत चहोड़ा शाहपुर स्थित डगडगवा चौराहे पर रविवार देर रात कपड़े की एक दुकान में भीषण आग लग गई। दुकान में रखा लाखों का सामान जल गया। वहीं दुकान के भवन की दीवारों में भी गंभीर दरारें आ गई हैं।
विज्ञापन

डगडगवा चौराहे पर सुरेंद्र यादव ने सौरभ वस्त्रालय नाम से कपड़ाें की दुकान कर रखी है। गर्मी के चलते दुकानदार और परिजन बाहर सो रहे थे। रविवार रात करीब दो बजे अचानक धमाके जैसी आवाज सुनकर लोगों की नींद टूटी। तब तक दुकान में लगी आग बुरी तरह फैल चुकी थी। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। फायर ब्रिगेड को सुचना दी। थाेड़ी देर में टीम ने पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही आलापुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। शुरुआती जांच में आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो सके। हालांकि शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही समाजवादी पार्टी के नेता एवं मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय सचिव प्रद्युम्न यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान सुरेंद्र यादव, नरेंद्र यादव, असलम खान, महेंद्र मौर्य, पंकज यादव, और फिरोज मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed