फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   A high speed jeep crushed a bike rider

तेज रफ्तार जीप ने बाइक सवार युवक को कुचला

Sun, 22 Nov 2020 10:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 10:14 PM IST
विज्ञापन
A high speed jeep crushed a bike rider
अंबेडकरनगर। अहिरौली थाना अंतर्गत खेमापुर गांव के मोड़ के पास रविवार सुबह तेज रफ्तार जीप ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। उधर, अन्य मार्ग हादसों में चार व्यक्ति घायल हो गए।
विज्ञापन

जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार पड़ोसी जनपद अयोध्या के गोसाईगंज थाना अंतर्गत गोसाईगंज निवासी अनुराग यादव (35) पुत्र राधेश्याम रविवार सुबह बाइक से अकबरपुर जा रहा था। बताया जाता है कि जब वह अहिरौली थाना अंतर्गत खेमापुर गांव के मोड़ के निकट पहुंचा, तो इसी बीच उधर से गुजर रही जीप ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इससे उसे गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग खड़ा हुआ। इस बीच गंभीरावस्था में अनुराग को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत कटरिया निवासी संदीप रविवार सुबह अपनी पत्नी रेखा (20) को लेकर बाइक से बसखारी जा रहा था। एनएच मोड़ पर पहुंचने पर झटका लगने से पीछे बैठी रेखा नीचे गिर पड़ी। इससे उसे गंभीर चोटें आईं। इब्राहिमपुर थाना अंतर्गत बड़ेगांव निवासी धर्मेंद्र (40) पुत्र विद्या मिश्र शनिवार देर शाम बाइक से टांडा से घर जाते समय गांव के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत मुरादाबाद मोहल्ला निवासी फिरदौस (24) पुत्र इश्तियाक व लालमन (55) पुत्र बुद्धू रविवार सुबह एक ही बाइक से शहजादपुर जाते समय फौव्वारा तिराहा के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed