फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   A female laborer crossing the road was crushed by a car

Ambedkar Nagar News: सड़क पार कर रही महिला मजदूर को कार ने रौंदा

Tue, 08 Oct 2024 01:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 08 Oct 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
A female laborer crossing the road was crushed by a car
बसखारी (अंबेडकरनगर)। एनएच 233 के डिवाइडर की सफाई कर सड़क पार कर रही महिला मजदूर को कटारगढ़ गांव के निकट सोमवार दिन में तेज रफ्तार जीप ने रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना से ग्रामीणों ने आक्रोश फैल गया। हालांकि कुछ ही देर में पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर मामला शांत कर दिया। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मौजूदा समय में एनएच 233 के डिवाइडर की सफाई के लिए कटारगढ़ व आसपास के अन्य गांव के मजदूरों को लगाया गया है। इसी में कटारगढ़ निवासी पियारी देवी (62) भी मजदूरी कर रही थीं। बताया जाता है कि दोपहर बाद वह सफाई करने के बाद सड़क पार कर रही थी। इस दाैरान बसखारी की तरफ से आ रही तेज रफ्तार जीप ने उन्हें राैंद दिया। इससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इससे पहले कि ग्रामीण मौके पर पहुंचते चालक वाहन लेकर भाग गया। हादसे की जानकारी होते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। उनमें घटना को लेकर नाराजगी व्याप्त हो गई। बड़ी संख्या में ग्रामीणों के पहुंचने से मार्ग जाम की स्थिति बन गई। इस बीच जानकारी होने पर एसओ बसखारी संतकुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने जाम नहीं लगाया था। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हुए थे इससे कुछ जाम सी स्थिति उत्पन्न हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed