{"_id":"66e08a3798420761b5085ae1","slug":"a-dumper-loaded-with-ballast-overturned-two-people-including-a-bjp-leader-died-after-being-crushed-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1002-120972-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: गिट्टी लदा डंपर पलटा, दबकर भाजपा नेता समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: गिट्टी लदा डंपर पलटा, दबकर भाजपा नेता समेत दो की मौत
विज्ञापन
अकबरपुर के मौहारिया खानपुर हाईवे के निकट अनियंत्रित होकर पलटा गिट्टी लदा डंपर।
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर के बाहर नेशनल हाईवे पर अचानक पहुंची कार को बचाने के प्रयास में गिट्टी लदा डंपर मंगलवार दोपहर जलालपुर मोड़ पर पलट गया। इससे वहां बाइक लेकर खड़े भाजपा नेता सुरेंद्र समेत उनके दोस्त डंपर के नीचे दब गए। दोनों की मौके पर मौत हो गई। एक अन्य युवक भी गिट्टी की चपेट में आकर घायल हो गया। कई थानों की पुलिस टीम ने वहां पहुंचकर क्रेन व जेसीबी आदि की मदद से तीनों को बाहर निकाला।
अकबरपुर कोतवाली के टांडा बांदा राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर मंगलवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। एक कार अकबरपुर नगर से होकर नेशनल हाईवे के करीब पहुंची। जलालपुर जा रही यह तेज रफ्तार कार अचानक नेशनल हाईवे पर आ गई। इसी बीच नेशनल हाईवे पर गौहन्ना चौराहे की तरफ से आ रहा डंपर पहुंच गया। अचानक आई कार को बचाने के प्रयास में डंपर चालक ने स्टीयरिंग मोड़ दी। कार को तो मामूली टक्कर लगी लेकिन डंपर वहां बने डिवाइडर से टकराकर पलट गया।
मौहरिया खानपुर स्थित चौराहे के पास डंपर के पलटते ही वहां बाइक लेकर खड़े दो लोग उसी के नीचे दब गए। यह दृश्य देख वहां चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। चंद मिनट में सीओ देवेंद्र कुमार, कोतवाल बीरेंद्र बहादुर सिंह, टीएसआई जेबी यादव ने पुलिस व यातायात सिपाहियों के साथ पहुंचकर राहत बचाव कार्य तेजी से शुरू कराया। स्थानीय लोग भी पुलिस की मदद में जुट गए। काफी प्रयास के बाद डंपर के नीचे दबे दोनों व्यक्तियाें को बाहर निकाला गया, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। उनके शरीर इतनी बुरी तरह कुचल गए थे कि पहचान तक नहीं हो पा रही थी। बाइक नंबर के आधार पर पुलिस ने उनकी पहचान पहितीपुर गांव निवासी भाजपा नाई प्रकोष्ठ के जिलामंत्री सुरेंद्र शर्मा (45) और पहितीपुर निवासी संंतलाल (50) के रूप में की।
विज्ञापन
हादसे में सम्मोपुर गांव निवासी संतोष राजभर भी घायल हुआ। वह भी घटना के समय वहां खड़ा था, इसी बीच डंपर से गिरी गिट्टी की चपेट में आ गया। वह इसी चौराहे पर चाट का ठेला लगाता है। उसे भी पुलिस ने बाहर निकालकर अन्य दोनों के साथ जिला अस्पताल भिजवाया। वहां डॉक्टरोंं ने संतोष की हालत गंभीर देख राजकीय महामाया मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर रेफर कर दिया जबकि सुरेंद्र व संतलाल को मृत घोषित कर दिया गया। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर वहां से चला गया। जबकि डंपर के चालक व क्लीनर भी हादसे के बाद मौके से निकल लिए। डंपर की टक्कर से कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त भी हो गया।
-- -- -
हाईवे पर एक घंटे बाधित रहा यातायात
हादसे के बाद टांडा-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनोंं के पहिए ठप हो गए। दरअसल डंपर पलटते ही मौहरिया खानपुर चौराहे के दोनोंं तरफ वाहनोंं की लंबी कतार लग गई। एक घंटे की कठिन मेहनत के बाद डंपर व हाईवे पर फैली गिट्टी को हटाने के बाद यातायात बहाल हो सका। इस काम में जेसीबी के अलावा पहले एक क्रेन को लगाया गया लेकिन डंपर के नीचे फंसे दोनों व्यक्तियों को जीवित बचाने के लिए दो अन्य क्रेन मंगा ली गई। हादसा इतना भीषण था कि उसके बाद की स्थिति देखने के लिए आसपास के लोग बड़ी तादाद में पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने यहां तेजी से प्रयास कर यातायात बहाल कराया। इसमें देरी न हो इसके लिए ही कई थाना प्रभारी तत्काल मौके पर बुला लिए गए।
-- -- -
तहरीर मिलने पर होगी कार्रवाई
डंपर के नीचे दबकर दो व्यक्तियों की मौत हो गई है। एक चार पहिया वाहन मौके पर क्षतिग्रस्त हालत में मिला है। दिवंगत के परिवार की तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
- वीरेंद्र बहादुर सिंह, कोतवाल अकबरपुर