फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   A drunk youth raped a five-year-old girl, the accused was arrested

Ambedkar Nagar News: नशे में धुत युवक ने पांच वर्षीय बच्ची से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 06 Nov 2025 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Thu, 06 Nov 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
A drunk youth raped a five-year-old girl, the accused was arrested
दुष्कर्म का आरोपी अवनीश दुबे। 
हंसवर (अंबेडकरनगर)। हंसवर क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की रात उसके पांच वर्ष की बच्ची के साथ उसके पिता के दोस्त ने दुष्कर्म किया। इसके बाद बच्ची की हालत गंभीर होने पर उसे घर के बाहर छोड़कर आरोपी भागने लगा। मासूम को रोता बिलखता देख परिवार के लोगों को जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में ग्रामीणों ने आरोपी को दाैड़ाकर पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पीड़िता की मां के मुताबिक बुधवार को उनके घर पर मछली बनी थी। उनके पति ने गांव के ही अवनीश दुबे को मछली खाने के लिए बुलाया था। रात में मछली खाने के साथ दोनों ने शराब पी। नशे में धुत हो जाने के बाद रात आठ बजे अवनीश की नियत खराब हो गई। आंगन में खेल रही अपने मित्र की की पांच साल की बच्ची का मुंह दबाकर चुपके से उठा ले गया और घर के निकट गली में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह वहां से भाग कर मासूम अपने घर पहुंचकर अपनी मां से लिपट कर रोने लगी। वह इतनी डरी थी कि उसकी जुबान से आवाज तक नहीं निकल रही थी। यह देख मासूम की मां घबरा गई। करीब एक घंटे बाद उसने मां को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन ग्रामीणों के साथ आरोपी के घर पहुंच गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी को पीट दिया। इसके बाद मासूम की मां ने थाने में जाकर नामजद तहरीर दी। पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज करने के बाद देर रात उसे गिरफ्तार कर लिया। सीओ शुभम कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है, फिलहाल उसको कोई खतरा नहीं है।
विज्ञापन

----
बॉक्स
तीन साल पूर्व दंपती ने मासूम को लिया था गोद
मासूम की मां ने बताया कि वह निसंतान थीं। उनके आगे पीछे कोई नहीं था। इसलिए तीन साल पूर्व बेटी को गोद लिया था, जो उनके घर का चिराग है। घटना के बाद से वह गुमसुम है। जरा सी आहट पर डर जा रही है। इस घटना ने पूरे परिवार को झकझोर दिया है। मासूम का पिता खेती-बाड़ी व मजदूरी कर गुजर-बसर करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
बॉक्स
दो माह पूर्व भी एक मासूम के साथ हुई थी हैवानियत
अकबरपुर एक गांव में सात वर्ष की मासूम के साथ छह अगस्त को चंदैनी निवासी अटल बिहारी विश्वकर्मा ने दुष्कर्म किया था। मासूम उस समय अपने घर के बाहर खेल रही थी। उसे टॉफी दिलाने के बहाने आरोपी बहलाकर अपने साथ ले जाकर हैवानियत की थी। हालांकि, इस मामले के दोषी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर पुलिस जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed