फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   a dozen cattle killed From strangle

गलाघोंटू से हुई एक दर्जन मवेशियों की मौत

Thu, 05 Nov 2015 10:47 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 05 Nov 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन

भीटी क्षेत्र के पशुओं में गलाघोंटू की बीमारी काफी तेजी से फैल रही है। पशु पालन विभाग द्वारा अभी तक टीकाकरण अभियान नहीं है। पशुओं में तेजी से फैल रही इस बीमारी से पशुपालकों में हड़कंप है। यह बीमारी पशुओं में संक्रमण से फैलती है। इस बीमारी की चपेट में आने से पशु अधिकतम दो से तीन दिन ही जीवित रह पाता है।

विज्ञापन


काफी तेजी से इस बीमारी के विषाणु पशुओं पर अटैक करते हैं। इसमें पशु चारा नहीं खा पाते हैं। गला घोंटू की इस घातक बीमारी से टेमा गांव के रामउजागिर व पतिराम के बैल, रमाशंकर सिंह की भैंस, रामपियारे सिंह की बछिया सहित करीब एक दर्जन मवेशी मर चुके हैं।
विज्ञापन


क्षेत्र के समरसिंहपुर, समंथा, अढ़नपुर, चंदापुर आदि गांव भी प्रभावित हैं। पशु पालकों ने पशु चिकित्सा विभाग पर मनमानी का आरोप लगाया है। कहा कि लंबे समय से गांवों में टीकाकरण अभियान नहीं चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले जहां मौसम में परिवर्तन होता था तो पशु चिकित्सकों की टीम गांव में पहुंचकर पशुओं का निशुल्क टीकाकरण करती थी, लेकिन अब ऐसा होता नहीं दिखता है। गांव के रामभरोसे ने बताया कि भीटी पशु चिकित्सालय पर कोई चिकित्सक मौजूद नहीं है।


यहां पर कटेहरी पशु चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ दिनेश को संबद्ध किया गया है। वह यहां एक-दो  दिन ही दिखाई पड़ते हैं। बाकी के दिन चिकित्सालय खाली ही पड़ा रहता है। इससे लोगों को भीटी पशु चिकित्सालय का कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। उधर चिकित्सक डॉ दिनेश का कहना है कि समय समय पर टीकाकरण अभियान चलाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed