फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   A case of rape registered in the case of a girl's suicide

Ambedkar Nagar News: युवती की आत्महत्या के मामले में सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज

Tue, 20 Aug 2024 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
A case of rape registered in the case of a girl's suicide
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र में युवती के आत्महत्या कर लेने के मामले में पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी है। मंगलवार देर शाम मुठभेड़ में एक आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस ने कर ली। उसके पैर में गोली लगी है। एक दिन पहले इसी मामले में पकड़े गए दो आरोपियों ने फरार होने के लिए जीप से छलांग लगा दी, इसमें वे घायल हो गए। इलाज के बाद उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। इस बीच मामले में केस दर्ज करने में लापरवाही बरतने में दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया।
विज्ञापन





बीते दिनों राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 21 वर्षीय युवती ने घर में दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली थी। युवती के पिता की तरफ से थाना क्षेत्र के ही तीन आरोपियों भभौरा निवासी समीर, समडीह निवासी सत्यम यादव तथा अलाउद्दीनपुर निवासी हरिश्याम यादव के खिलाफ युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने व परेशान करने आदि की धाराओं में केस दर्ज कराया गया था। हालांकि बाद में युवती के पिता ने सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया था। बाद में पुलिस ने मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी। वहीं परिजनों ने केस दर्ज करने में लापरवाही का आरोप लगाया था, इस पर एसपी ने दरोगा नासिर कुरैशी को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन



मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी डॉ. कौस्तुभ ने तीन अलग-अलग टीमों का गठन किया। इसमें से एक टीम ने रविवार आधी रात दो आरोपियों को समीर व सत्यम को राजेसुल्तानपुर से गिरफ्तार कर लिया। उन्हें रातभर थाने में रखने के बाद पुलिस टीम ने सोमवार सुबह राजकीय अस्पताल में चिकित्सीय परीक्षण कराया। पुलिस के अनुसार जब दोनों आरोपियों को अस्पताल से फिंगर प्रिंट के लिए एसपी कार्यालय ले जाया जा रहा था तभी कटरिया याकूबपुर जाने वाले मार्ग के निकट वे दोनों फरार होने के लिए जीप से कूद पड़े। हालांकि पुलिसकर्मियों ने फौरन जीप रोककर उन्हें पकड़ लिया। इस दौरान दोनों घायल हो गए। पुलिसकर्मी फौरन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां दोनों के पैर में फ्रैक्चर होने की वजह से प्लास्टर लगाया गया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने दोनों आरोपियों को जनपद न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन





उधर फरार तीसरे आरोपी हरिश्याम को पुलिस टीम ने मंगलवार देर शाम गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे के निकट चोरमरा क्षेत्र में घेर लिया। उसने पुलिस कर्मियों पर फायर किया। इसके बाद जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लग गई। पुलिस कर्मियों ने इसके बाद उसे पकड़ लिया। इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed