फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   पिटाई से घायल ने की मानवाधिकार आयोग से गुहार

पिटाई से घायल ने की मानवाधिकार आयोग से गुहार

Mon, 24 Nov 2014 05:30 AM IST
AmbedkarNagar
AmbedkarNagar Updated Mon, 24 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जहांगीरगंज थाने के सिपाहियों की पिटाई से गंभीर रूप से घायल शशिकांत दुबे ने पुलिस अधीक्षक समेत मुख्यमंत्री, आईजी व मानवाधिकार आयोग को पत्र भेजकर न्याय की गुहार की है।
विज्ञापन

शशिकांत दुबे ने अधिकारियों को भेजे पत्र में बताया कि वह जहांगीरगंज निवासी अत्री मिश्र के साथ मिलकर बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान जहांगीरगंज बाजार में करता है। गत 13 नवंबर को उसकी दुकान पर थाने का एक सिपाही पहुंचा और कहा कि तुमने 5 हजार रुपए देने के लिए कहा था, लेकिन अब तक दिया नहीं। पीड़ित ने पैसे देने का कारण पूछा, तो सिपाही उसे गाली देते हुए चला गया। उसी दिन शाम को जब वह अपने घर जा रहा था, तभी थाने का एक एसआई और दो सिपाहियों ने जहांगीरगंज बाजार के निकट उसे रोककर जमकर पिटाई कर दी। इससे उसे गंभीर चोटें आ गई। मामले की शिकायत उसने जहांगीरगंज थाने में की, लेकिन किसी ने सुनवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed