{"_id":"149-89058","slug":"AmbedkarNagar-89058-149","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिटाई से घायल ने की मानवाधिकार आयोग से गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिटाई से घायल ने की मानवाधिकार आयोग से गुहार
AmbedkarNagar
Updated Mon, 24 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जहांगीरगंज थाने के सिपाहियों की पिटाई से गंभीर रूप से घायल शशिकांत दुबे ने पुलिस अधीक्षक समेत मुख्यमंत्री, आईजी व मानवाधिकार आयोग को पत्र भेजकर न्याय की गुहार की है।
शशिकांत दुबे ने अधिकारियों को भेजे पत्र में बताया कि वह जहांगीरगंज निवासी अत्री मिश्र के साथ मिलकर बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान जहांगीरगंज बाजार में करता है। गत 13 नवंबर को उसकी दुकान पर थाने का एक सिपाही पहुंचा और कहा कि तुमने 5 हजार रुपए देने के लिए कहा था, लेकिन अब तक दिया नहीं। पीड़ित ने पैसे देने का कारण पूछा, तो सिपाही उसे गाली देते हुए चला गया। उसी दिन शाम को जब वह अपने घर जा रहा था, तभी थाने का एक एसआई और दो सिपाहियों ने जहांगीरगंज बाजार के निकट उसे रोककर जमकर पिटाई कर दी। इससे उसे गंभीर चोटें आ गई। मामले की शिकायत उसने जहांगीरगंज थाने में की, लेकिन किसी ने सुनवाई नहीं की।