{"_id":"149-87737","slug":"AmbedkarNagar-87737-149","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद में मारपीट, 3 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि विवाद में मारपीट, 3 घायल
AmbedkarNagar
Updated Wed, 29 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर (ब्यूरो)। मालीपुर थाना क्षेत्र के कबूलपुर में सोमवार देर शाम दो पक्षों में भूमि विवाद को लेकर मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष के तीन लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। तीनों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार कबूलपुर में देवेंद्र व अरविंद के बीच लंबे समय से भूमि विवाद है। अक्सर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुआ करती है। सोमवार शाम दोनों पक्षों लोग आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते एक पक्ष के लोग दूसरे पक्ष पर हमलावर हो गए। इसमें कंचन पत्नी देवेंद्र, कपूरा पत्नी जगदंबा व देवेंद्र पुत्र जगदंबा को चोटें आ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां से देवेंद्र को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन