{"_id":"149-85821","slug":"AmbedkarNagar-85821-149","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने फांसी लगा दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने फांसी लगा दी जान
AmbedkarNagar
Updated Sun, 21 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महरुआ (ब्यूरो)। स्थानीय थाना क्षेत्र के लोकनाथपुर गांव निवासी एक युवक ने शुक्रवार सुबह फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बताया जाता है कि युवक की गत वर्ष शादी हुई थी और हाल ही में वह जुड़वा बेटियों का बाप बना था।थाना क्षेत्र के लोकनाथपुर गांव में शुक्रवार सुबह लगभग 10 बजे उस समय हड़कंप मच गया जब फौजी प्रसाद पाठक के 22 वर्षीय पुत्र विवेक पाठक का शव कमरे के छत में लगे हुक से रस्सी के सहारे लटकता मिला। बताया जाता है कि विवेक शुक्रवार सुबह प्रतिदिन की तरह नित्यक्रिया करके वापस आया और चाय नाश्ता किया। घर में मौजूद उसकी मां व पत्नी अपने कार्य में व्यस्त थीं। वह अपने कमरे में काफी देर तक बैठा रहा। किसी समय उसने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और छत में लगे लोहे के हुक से रस्सी बांध कर फांसी लगाकर जान दे दी। काफी समय तक विवेक की कोई आहट न मिलने पर पत्नी ने आवाज लगाई। इसके बाद भी कोई जवाब नहीं मिला। उसने दरवाजा खोलना चाहा तो दरवाजा अंदर से बंद था। इसकी जानकारी उसने अपनी सास को दी। विवेक की मां ने भी कई बार आवाज लगाई कोई प्रतिक्रिया न आने पर उन्हें किसी अनहोनी की आशंका हुई। वह भागकर इसकी जानकारी अपने पास पड़ोस के लोगों को दी। सूचना मिलते ही थोड़ी ही देर में पास पड़ोस के महिला व पुरुष इकठ्ठा हो गए। काफी प्रयास के बाद दरवाजा खुला तो लोग विवेक का शव हुक से लटका देख सन्न रह गए। परिजनों में चीख पुकार मच गई। पत्नी व मां का रो रोकर बुराहाल है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना महरुआ पुलिस को दी। पुलिस की मौजूदगी में शव को नीचे उतारा गया। घटना से ग्रामीणों में भी शोक की लहर है। विवेक ने यह कदम क्यूं उठाया, यह लोगों के समझ में नहीं आ रहा है।
विज्ञापन