{"_id":"149-72374","slug":"AmbedkarNagar-72374-149","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत पोल टूटने से किशोर घायल, भर्ती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत पोल टूटने से किशोर घायल, भर्ती
AmbedkarNagar
Updated Fri, 10 Jan 2014 05:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीटी। थाना क्षेत्र के आशाजीतपुर गांव में विद्युत पोल की चपेट में आकर एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल किशोर की बहन व दो अन्य बच्चों को भी मामूली चोटें आई हैं।
आशाजीतपुर गांव में बुधवार को एक ठेकेदार द्वारा विद्युत पोल लगवाया जा रहा था। पोल लगाने में मजदूरों के साथ गांव के बच्चे भी सहयोग कर रहे थे। कुछ बच्चे वहां कौतूहलवश खड़े थे। बताया जाता है कि पोल खड़ा करते समय अचानक बीच से टूट गया। इससे टूटा हुआ ऊपरी हिस्सा बच्चों के ऊपर गिर पड़ा। इससे सूरज (12) पुत्र प्रदीप कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि उसकी बहन सरिता व दो अन्य बच्चों को भी चोटें आई हैं। आननफानन परिवारीजनों व ग्रामीणों ने गंभीर घायल सूरज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मामूली रूप से घायल अन्य बच्चों का स्थानीय स्तर पर ही इलाज कराया गया।