{"_id":"149-72121","slug":"AmbedkarNagar-72121-149","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्याकांड की हो सीबीआई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्याकांड की हो सीबीआई जांच
AmbedkarNagar
Updated Sat, 04 Jan 2014 05:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युतनगर। दिवंगत राममोहन के परिवारीजनों का धरना 30 वें दिन भी जारी रहा। इस एक माह के भीतर प्रशासन की तरफ से दो बार एसडीएम टांडा कुमार प्रशांत धरना समाप्त करने के लिए पहुंचे, लेकिन मांग पूरा न होेने पर परिवारीजनों ने धरना समाप्त करने से मना कर दिया। शुक्रवार को धरने की कमान दिवंगत राममोहन गुप्त की पत्नी सोनी व दिवंगत रामबाबू की पत्नी संजू देवी ने संभाला। कहा कि उनके परिवार के दोनों हत्याओं का सूत्रधार टांडा विधायक हैं। कहा कि जो सरकार विधायक की रक्षक बनी हुई है, वहीं सीबीआई जांच शुरू होते ही एक्शन में नजर आएगी। कहा कि जब तक मांगे पूरी नहीं होती, धरना जारी रहेगा। धरने में अमित कुमार, अरविन्द, दिलीप, पुष्पा देवी, मंगला, दीपमनी व आरती आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन