{"_id":"149-71993","slug":"AmbedkarNagar-71993-149","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में दो बुजुर्गों समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में दो बुजुर्गों समेत तीन घायल
AmbedkarNagar
Updated Thu, 02 Jan 2014 05:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिले में बुधवार को हुईं विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं में दो बुजुर्गों समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
अकबरपुर के मसड़हा निवासी दयाराम (65) देर सायं सड़क पार कर रहे थे। इसी बीच तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। बरियावन निवासी हरीराम (60) साइकिल से घर जा रहे थे। गांव के निकट पीछे से आ रहे वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वे घायल हो गए। एक अन्य घटना में अकबरपुर नगर के शहजादपुर निवासी बृजेंद्र (45) पुत्र रामअचल बुधवार पूर्वाह्न बाइक से कहीं जा रहा था। अकबरपुर बस स्टेशन के निकट सामने से आ रहे तेज रफ्तार वाहन से बचने के प्रयास में अनियंत्रित होकर बाइक समेत सड़क पर गिर पड़ा। इससे उसे गंभीर चोटें आईं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।