{"_id":"149-71991","slug":"AmbedkarNagar-71991-149","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, केस दर्ज
AmbedkarNagar
Updated Thu, 02 Jan 2014 05:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टांडा/बसखारी। विद्यालय से पढ़कर लौट रही एक छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले में छानबीन की जा रही है।
आलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली छात्रा मंगलवार को प्रायोगिक गतिविधि में भाग लेने के लिए मूसेपुर कला स्थित विद्यालय गई हुई थी। बताया जाता है कि जब वह विद्यालय से शाम को वापस लौट रही थी, तो रास्ते में दो युवकों ने कुछ जरूरी बात करने के बहाने रोक लिया। इसके बाद वे छात्रा को जबरन एक बाग में ले गए और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी वहां से भाग गए। इस बीच घटना की जानकारी होने पर स्थानीय लोगों ने छात्रा के परिवारीजनों को घटना के बारे में जानकारी दी। उसके पिता ने आलापुर थाने पहुंचकर पुलिस से घटना की शिकायत की। पिता ने प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की, लेकिन पुलिस ने बताया कि घटनास्थल हंसवार थाना क्षेत्र का है। इस पर पिता अपनी पुत्री को लेकर हंसवर थाने पहुंचा और वहां प्राथमिकी दर्ज कराए जाने की मांग की। पुलिस ने बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए देर सायं महिला थाने भेज दिया। बुधवार को चिकित्सालय में बालिका का चिकित्सीय परीक्षण हुआ। इसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों के विरुद्ध दुराचार की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सीओ टांडा बीआर सरोज ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।